फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mayor's chair may be reserved for backward classes

पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो सकती है मेयर की कुर्सी

Fri, 22 Sep 2017 12:58 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 22 Sep 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर प्रशासन ने स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम में 2011 की जनसंख्या के हिसाब से 10 वार्ड बढ़ा दिए गए हैं। इस दफा नगर निगम के 80 वार्डों में चुनाव होना है। बृहस्पतिवार को नगर निगम वार्डों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची शासन को भेज दी गई है। नए सिरे से वार्डों का आरक्षण होने के बाद नगर निगम के कई नेताओं के चेहरों पर शिकन है। वार्ड आरक्षित होने पर उन्हें नई सियासी जमीन तलाशनी होगी। 
विज्ञापन

मोहल्ला आजमनगर वार्ड से आरिफ कुरैशी पार्षद हैं। उनका वार्ड सामान्य वर्ग में था। अब इसे पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया जाना प्रस्तावित है। ऐसा हुआ तो आरिफ को परिवार की किसी महिला को चुनाव लड़ाना होगा। वरना उन्हें किसी और वार्ड में चुनाव लड़ना पड़ेगा। रबड़ी टोला के पार्षद रेहान अली का वार्ड भी महिला पिछड़ा वर्ग के लिए प्रस्तावित किया गया है। इससे उनका सियासी समीकरण भी बिगड़ने का अंदेशा है। बकरी बेचकर पार्षद बनीं बड़ी बिहार की उर्मिला देवी का वार्ड पिछली दफा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। यह वार्ड अब सामान्य श्रेणी में रखा गया है। नवादा शेखान के पार्षद छंगामल मौर्य का वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। अब इसे अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव है। महिला के लिए आरक्षित मॉडल टाउन वार्ड को नए प्रस्ताव के तहत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाना है। बिहारीपुर सिविल लाइंस भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होगा।
विज्ञापन

 भाजपा पार्षद शशि सक्सेना का वार्ड महिला के बजाये अब सामान्य श्रेणी के लिए प्रस्तावित होने से उनके सामने चुनौतियां बढ़ गई हैं। सपा की रूबी फात्मा का वार्ड भी सामान्य होने से उन्हेंभी इस बार चुनाव में कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। सपा पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल के वार्ड के आरक्षण में तो कोई फेरबदल होने की संभावना नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी रागिनी अग्रवाल का वार्ड जो महिला के लिए आरक्षित था, उसे अब सामान्य वर्ग के लिए प्रस्तावित कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि मेयर की कुर्सी इस बार पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित होने की संभावना है। वार्डों और नगर निकाय के आरक्षण पर अंतिम फैसला शासन को लेना है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है निगम के वार्डों के आरक्षण का प्रस्तावित खाका
शुगर फैक्ट्री, नवादा शेखान को महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करना प्रस्तावित है। बिहारीपुर सिविल लाइंस, जाटवपुरा, मॉडल टाउन, नौमहला अनुसूचित जाति में शामिल हैं। महिला पिछड़ा वर्ग में कटघर, नई बस्ती, फाल्तूनगंज, जौहरपुर, आजमनगर, रबड़ी टोला और सुभाषनगर को शामिल किया गया है। पिछड़ा वर्ग में सरनिया, महेशपुर अटरिया, मथुरापुर, मढ़ीनाथ, हजियापुर, ब्रह्मपुरा, किला छावनी, शाहदाना, संजयनगर, सूफी टोला, रहपुरा चौधरी, मलूकपुर, खलीलपुर शामिल हैं। सामान्य श्रेणी में इंदिरानगर, मौलानगर, फरीदापुर चौधरी, स्वालेनगर नवदिया, गांधी उद्यान, परतापुर चौधरी, रामपुरबाग, सहसवानी टोला, बिहारीपुर मेमरान, आकाशपुरम, शास्त्रीनगर, जनकपुरी, नगरिया परीक्षित, बानखाना, सैदपुर हॉकिंस, कुंवरपुर, गुलाबनगर, कानून गोयान, बड़ी विहार, कटरा चांद खां, शांति विहार, हरुनगला, रेलवे कॉलोनी परतापुर, साहूकारा, सिकलापुर, सुरेश शर्मा नगर, बजरिया पूरनमल, आवास विकास, खन्नू मोहल्ला, शाहबाद, पीर बहोड़ा, आलमगिरीगंज, घेर शेख मिट्ठू, इंग्लिशगंज और सौदागरान को रखा गया है। महिला वर्ग के लिए आईवीआरआई, वनखंडीनाथ, नदौसी, कांकरटोला, चौधरी मोहल्ला, गांधी पुरम, जोगीनवादा, रोहिलीटोला, भूड़ और आंशिक गांधीनगर, चक महमूद, नेकपुर, वीरभट्टी, सिठौरा, कंजादासपुर, बिधौलिया, एजाजनगर, चकमहमूद नगर प्रस्तावित हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed