फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mayor fails in tax collection

फेल हो गई मेयर की जोर आजमाइश, टैक्स अनुभाग साबित हुआ फिसड्डी

Tue, 27 Feb 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 27 Feb 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
Mayor fails in tax collection
Umesh Gautam
सत्ता परिवर्तन के बाद मेयर उमेश गौतम ने बड़े जोर-शोर से बकाया टैक्स वसूली के लिए अभियान छेड़ा ताकि नगर निगम की आय बढ़ सके। मगर निगम के टैक्स अनुभाग के कारिंदों की कार्यशैली ने उनकी योजना धराशायी कर दी। बड़े बकाएदारों से वसूली में तो नाकामी हाथ लगी ही, छोटे बकाएदारों से भी वसूली नहीं कर सके। अब तक सिर्फ 19.5 करोड़ रुपये के टैक्स की ही वसूली हो सकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का आधा भी नहीं है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में एक लाख 43 हजार 918 हाउसहोल्ड पंजीकृत हैं। इनके सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए नगर निगम ने 44 करोड़ रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया था। दिसंबर माह में मेयर बने उमेश गौतम ने कहा कि नगर निगम अपने संसाधनों से ही आय बढ़ाएगा और टैक्स वसूली पर फोकस किया। इसे लेकर कवायद भी शुरू हुई लेकिन टैक्स अनुभाग की निष्क्रियता के चलते दावे पूरे नहीं हो सके। जनवरी तक 19.55 करोड़ रुपये ही टैक्स की वसूली हो सकी है। यह वसूली लगभग 20 हजार हाउसहोल्ड से की गई है। करीब सवा लाख लोगों से नगर निगम टैक्स नहीं वसूल सका।
विज्ञापन

पिछले साल से भी आधी रही वसूली
वित्तीय वर्ष 2016-17 में नगर निगम ने 42 करोड़ रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया था और इसके सापेक्ष 38 करोड़ रुपये की वसूली की थी। चालू वित्तीय वर्ष के लिए यह लक्ष्य 44 करोड़ रुपये था लेकिन अब तक सिर्फ 19.55 करोड़ वसूले गए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग आधे हैं और वित्तीय वर्ष की समाप्ति में सिर्फ महीना भर ही बाकी बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस लाख से ज्यादा वाले 50 बकाएदार
शहर में सौ के करीब बड़े बकाएदारों पर नगर निगम का 67 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। इनमें से 50 तो ऐसे हैं, जिन पर दस लाख रुपये से अधिक बकाया है। इनसे वसूली के लिए मेयर ने उनके दरवाजे पर ढोल बजवाने की योजना बनाई थी। बड़े-बड़े कारोबारियों के यहां पैमाइश कराई गई, मीटिंग भी की गई और उनके दरवाजे पर ढाले बजाकर बदनामी की चेतावनी भी दी गई लेकिन सारे प्रयास नाकाफी साबित हुए।  सिर्फ कुछ कारोबारियों ने डेढ़-दो करोड़ रुपये ही जमा किए हैं। इसके अलावा करीब 15 बकाएदारों के मामले हाईकोर्ट में चल रहे हैं, जिनमें से कुछ पर एक करोड़ से ज्यादा रुपये तक बकाया हैं।
ऑनलाइन का काम भी अभी पूरा नहीं
नगर निगम के टैक्स जमा करने को लेकर अब एनआईसी की वेबसाइट से लिंक करने का काम किया जा रहा है, मगर यह अब तक पूरा नहीं हो सका है। हाउसहोल्ड का सर्वे पूरा हो गया है लेकिन टैक्स अनुभाग की लापरवाही के चलते अभी फीडिंग का काम पूरा नहीं हो सका है। इसके अलावा पुराने डाटा की फीडिंग भी अब तक पूरी नहीं हो सकी है।


टैक्स वसूली को लेकर लगातार प्रयास जारी है। टीमें फील्ड में भागदौड़ कर लोगों से टैक्स जमा करा रही हैं। जिन लोगों की शिकायतें हैं, उनकी दोबारा पैमाइश भी कराई जा रही है। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed