फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mayawati in bareilly tomarrow

बसपा सुप्रीमो मायावती कल बरेली में

Sun, 06 Feb 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
mayawati in bareilly tomarrow
New Delhi: BSP Supremo Mayawati addresses a press conference in New Delhi on Tuesday.PTI Photo by Subhav Shukla(PTI9_22_2015_000019B) - फोटो : PTI
बरेली। बसपा सुप्रीमो मायावती सात फरवरी को बीसलपुर रोड पर राधा-माधव स्कूल के सामने ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करेंगी। इस मंडलस्तरीय जनसभा में एक हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में 40 कार्यकर्ताओं को गेटपास दिए गए हैं।
विज्ञापन

बरेली एवं मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सांसद गिरीश चंद जाटव ने शुक्रवार को मंडलीय कार्यालय पर बैठक कर जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 40 कार्यकर्ताओं को जनसभा में बुलाया जाएगा। कार्यक्रम में कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए इन कार्यकर्ताओं को गेट पाट जारी किए जाएंगे। गेट पास दिखाने पर ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि कार्यक्रम व्यवस्थित रखने के लिए बहुजन वालंटियर फोर्स के कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे। कार्यक्रम में दो मंच बनाए जाएंगे। मुख्य मंच पर बसपा सुप्रीमो के अलावा उच्च पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच पर मंडल के सभी प्रत्याशी और दूसरे पदाधिकारी रहेंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि बैठक के बाद सांसद गिरीश चंद जाटव ने राधा माधव स्कूल के समय चयनित कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed