{"_id":"68de1e1132ec8802920253fc","slug":"maulana-tauseef-raza-appeals-to-muslims-not-to-hold-protests-2025-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मौलाना तौसीफ रजा की अपील, धरना-प्रदर्शन न करें मुसलमान... जुमा पर रखें इसका ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मौलाना तौसीफ रजा की अपील, धरना-प्रदर्शन न करें मुसलमान... जुमा पर रखें इसका ध्यान
Thu, 02 Oct 2025 12:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:14 PM IST
सार
बरेली में बीते शुक्रवार को हुए बवाल के बाद इस जुमा पर जिला प्रशासन खासी सतर्कता बरती जा रही है। वहीं उलमा ने भी मुसलमानों से अपील की है। मौलाना तौसीफ रजा खां ने अपील की है कि मुसलमान धरना-प्रदर्शन, सड़कों पर शोरशराबा या नारेबाजी न करें।
विज्ञापन
मौलाना तौसीफ रजा खां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली शहर के हालात जल्द से जल्द सामान्य करने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए शहरभर के उलमा एक साथ बैठेंगे। इसके बाद देश के अन्य जगहों के उलमा से भी बातचीत का सिलसिला शुरू किया जाएगा। ताकि शहर और मुल्क के हालात अच्छे बने रहें। ये बातें नबीर-ए-आला हजरत मौलाना तौसीफ रजा खां ने कहीं।
विज्ञापन
मौलाना तौसीफ ने मुस्लिम युवाओं से अपील की है कि वे धरना-प्रदर्शन, सड़कों पर शोरशराबा या नारेबाजी न करें। खासतौर से शुक्रवार को नमाज के दौरान ध्यान रखें कि इस तरह की कोई बात न हो। लोग नमाज पढ़ने जाएं और घरों को वापस हो जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिमों पर पत्थरबाज होने का आरोप लग रहा है। लिहाजा उन्हें चाहिए कि वह अपने ऊपर लग रहे इल्जाम को हटाने का प्रयास करें। इधर-उधर की बातों को छोड़ कर अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- दशहरा के बाद जुमा: बरेली में फिर बढ़ाई गई सुरक्षा... ड्रोन से निगरानी; जिला प्रशासन ने जारी किए फोन नंबर
विज्ञापन
मौलाना ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि जो मदरसे बंद हुए हैं वह खुलें। मस्जिदों के इमाम कहीं न जाएं। प्रशासनिक अधिकारियों से बात हुई है। अपनी मांगों को उनके सामने रखा है, काफी आश्वासन मिला है। उम्मीद है जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।
Trending Videos
26 सितंबर को क्या हुआ था?
26 सितंबर शुक्रवार को आई लव मोहम्मद के समर्थन में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर भीड़ जुटी थी। मौलाना के नदारद रहने से भीड़ अराजक हो गई। पुलिस का दावा है कि लोगों ने दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की थी। बेकाबू भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। आंसू गैस के गोले दागे गए थे। पुलिस के मुताबिक बवाल में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद से पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।