Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer stands by his announcement says will submit memorandum to DM after Namaz

UP: मौलाना तौकीर अपने एलान पर कायम, कहा- नमाज के बाद डीएम को देंगे ज्ञापन; पुलिस ने इस्लामिया ग्राउंड किया सील

Fri, 26 Sep 2025 12:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 26 Sep 2025 12:11 PM IST
सार

मौलाना तौकीर रजा के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने सौदागरान और विहारीपुर की गलियों को छावनी बना दिया है। बृहस्पतिवार शाम को इन्हीं गलियों में घूमकर डीएम एसएसपी ने बिना अनुमति आयोजन पर कार्रवाई की बात कह दी। देर रात तक आईएमसी प्रवक्ता का भी मौलाना से संपर्क नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन
Maulana Tauqeer stands by his announcement says will submit memorandum to DM after Namaz
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली में आई लव मोहम्मद मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां अपने एलान पर कायम हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह एक वीडियो जारी कर कहा कि मीडिया जो खबरें चल रही हैं, वह सरासर गलत हैं। पुलिस प्रशासन के साथ कुछ मुखबिरों ने मिलकर साजिश रचकर यह काम किया है। मौलाना ने कहा कि उन्होंने जो एलान किया था। उसके मुताबिक अमल किया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

जुमे की नमाज नौमहला मस्जिद में पढ़ेंगे। उसके बाद बहुत ही जिम्मेदारी और अमन के साथ हम अपनी तकलीफों और परेशानियों के लिए डीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन देना चाहते हैं। इसमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। अगर जिला प्रशासन लोगों को रोक-टोक करेगा या उनके साथ बदतमीजी की जाएगी। ज्यादती की जाएगी तो उसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की खुद होगी। हमारा कार्यक्रम पूरी तरह अमन का है। मौलाना ने अपील करते हुए कहा कि बहुत ही जिम्मेदारी के साथ अच्छे मुसलमानों और सच्चे हिंदुस्तानियों की तरह इस ज्ञापन में शामिल हों। अपने बेदारी (जागरूकता) का सबूत दें। किसी तरह का गैरकानूनी या गैर शरई नारा ना लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना तौकीर रजा के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने सौदागरान और विहारीपुर की गलियों को छावनी बना दिया है। बृहस्पतिवार शाम को इन्हीं गलियों में घूमकर डीएम एसएसपी ने बिना अनुमति आयोजन पर कार्रवाई की बात कह दी। देर रात तक आईएमसी प्रवक्ता का भी मौलाना से संपर्क नहीं हो पा रहा था। कानपुर से शुरू हुई चिंगारी ने कई जगह हंगामा बरपाया है। बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को धरना प्रदर्शन करने और कलक्ट्रेट जाकर अधिकारियों को ज्ञापन देने का ऐलान किया था। हालांकि रात में आईएमसी लेटर पैड पर सिर्फ ज्ञापन देने की बात कही गई। वहीं सुबह मौलाना तौकीर ने इसे साजिश करार दिया। उधर, पुलिस ने इस्लामिया ग्राउंड को सील कर दिया है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

विज्ञापन

जिले में धारा-163 लागू 
डीएम और एसएसपी ने विहारीपुर इलाके में घूमकर कहा कि बिना अनुमति के किसी ने भी रैली निकालने या प्रदर्शन करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि जिले में धारा-163 (पूर्व में 144) लगी है। पूरे जिले में रैली, धरना-प्रदर्शन पर रोक लगी है। उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। 

माहौल खराब करने की कोशिश की तो होगी कार्रवाई 
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि नवरात्र में अगर कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी ने बताया कि 15 कंपनी पीएसी के साथ ही 37 सौ पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इसमें दूसरे जिलों से 200 दरोगा, 500 सिपाही, पांच कंपनी पीएसी, जिले से 700 दरोगा, 2500 आरक्षी और मुख्य आरक्षी मौजूद रहेंगे। 13 सीओ, पांच एडिशनल एसपी भी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed