{"_id":"671dc4fda6258185e702fe29","slug":"maulana-tauqeer-raza-receives-death-threat-in-bareilly-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा को जान से मारने की धमकी, पार्टी पदाधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा को जान से मारने की धमकी, पार्टी पदाधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sun, 27 Oct 2024 10:16 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:16 AM IST
सार
बरेली के मौलाना तौकीर रजा खां को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे उनकी पार्टी आईएमसी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) की ओर से शुक्रवार को कोतवाली में ईश निंदा व पार्टी प्रमुख तौकीर रजा खां को धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस को शिकायती पत्र देकर पार्टी प्रमुख के लिए वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग की गई है।
विज्ञापन
आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने प्रवक्ता मौलाना एहसानुल हक चतुर्वेदी, प्रदेश प्रभारी नदीम कुरैशी व जिलाध्यक्ष फरहत खान के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पैगंबर का जिक्र कर अमर्यादित टिप्पणी की गई है।
विज्ञापन
UP: चार साल की मासूम बच्ची का ताई ने किया कत्ल... बोरे में भरकर रखी लाश; इसलिए ली जान!
विज्ञापन
सर्च करने पर एक और पोस्ट दिखा, जिसमें आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया है। साथ ही, जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मुनीर इदरीशी की ओर से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।