फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza Khan gave big statement on Rana Sanga in Bareilly

UP: राणा सांगा पर मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान, कहा- बाबर को हिंदुस्तान में बुलाया, फिर धोखा दिया

Sat, 29 Mar 2025 05:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 05:38 PM IST
सार

Rana Sanga Controversy: राणा सांगा को लेकर सड़क से लेकर संसद तक घमासान मचा हुआ है। सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के बाद अब मौलाना तौकीर रजा खां ने राणा सांगा पर बड़ा बयान दे डाला। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza Khan gave big statement on Rana Sanga in Bareilly
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि इन दिनों औरंगजेब का जिक्र बहुत चला। इसके लिए हिंदूवादी संगठनों का शुक्रिया, जिनकी वजह से हमारे बच्चों ने जाना कि औरंगजेब क्या था। वह आम हिंदू जो इन बातों को नहीं समझते थे। या समझना नहीं चाहते हैं। उन्होंने भी यह समझ लिया है कि बाबर असल में हिंस्दुतान आया नहीं था। उसे बुलाया गया। बाबर ने हिंदुस्तान पर कभी हमला नहीं किया। राणा सांगा के कहने पर उसने इब्राहिम मोदी पर हमला किया था। 

विज्ञापन

मौलाना तौकीर ने कहा कि राणा सांगा चाहते थे कि बाबर दिल्ली से दबाव बनाए, हम उधर से आगरा की तरफ दवाब डालते हैं। सांगा ने जो वादा किया था, उससे वादाखिलाफी की। उन्होंने आगरा की तरफ से हमला नहीं किया। राणा सांगा की कोशिश यह थी कि बाबर दिल्ली को तहस नहस कर लूटे और चला जाए। उसके बाद वह वहां कब्जा कर लें, लेकिन उनकी वादाखिलाफी से नाराज होकर बाबर यहां रुका। फिर राणा सांगा पर हमला किया। 



ये भी पढ़ें- UP News: मौलाना तौकीर बोले- मैं कहीं पर भी नमाज पढ़ूं... कोई रोक नहीं सकता; ईद के बाद संभल जाने का एलान
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरकापरस्ती के खिलाफ लड़ेंगे- मौलाना 
आईएमसी प्रमुख ने कहाकि हूकुमतों ने मुसलमानों के खिलाफ जंग का एलान कर रखा है। मुख्यमंत्रियों में होड़ चल रही है कि कौन कितना बड़ा हिंदू है। जो मुसलमानों का ज्यादा सता सकता है, वह सबसे बड़ा हिंदू है। हरियाणा में ईद की छुट्टी निरस्त कर दी गई। इस किस्म की हरकतें हो रही हैं। मौलाना ने कहा कि नए जोश से फिरकापरस्ती के खिलाफ लड़ेंगे। मुख्यमंत्री योगी भी कहेंगे कि अगर वह धर्म में विश्वास रखते हैं, अगर सच्चे हिंदू हैं, ईश्वर के नाम पर जो शपथ ली है, उसका लिहाज करें।  

विज्ञापन

सौगात-ए-मोदी पर उठाया सवाल 
मौलाना ने कहा कि मुसलमानों से दुश्मनी में देश को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह देश के साथ अन्याय है। जब जब हम पर बेईमानी से हमला करेंगे, नुकसान उठाएंगे। औरंगजेब का मुद्दा न उठाया तो नरेंद्र मोदी ने सौगात-ए-मोदी का कदम न उठाया होते। देश का गुलाम और भिखारी बनाने का काम किया जा रहा है। यह सौगात नहीं है, देश के पैसे की बर्बादी है। सिर्फ इसलिए उनका फोटो मुसलमानों के घरों तक पहुंच जाए। मोदी का जीएसटी और औरंगजेब का जजिया बराबर है। 

मुसलमानों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम, सादगी से मनाएं ईद
मौलाना ने कहा कि संभल सहित देशभर में मुसलमानों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। हमारे नौजवानों को गोली मार दी गई। महाराष्ट्र में जो लोग कब्र खोदने के नाम पर सड़कों पर हुड़दंग कर रहे थे, मस्जिदों पर हमले कर रहे थे, उन पर कार्रवाई नहीं की गई। उल्टे मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में मुसलमानों पर जुल्म ढाने, मस्जिदों को शहीद करने की होड़ मची है। यह तकलीफ की बात है। इस गम को महसूस करते हुए मुसलमान इस बार ईद सादगी से मनाएं।

View this post on Instagram

A post shared by Asian News International (@ani_trending)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed