फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza gave big statement on the Ajmer Dargah issue

मौलाना तौकीर रजा बोले: अजमेर शरीफ तक पहुंच गया फिरकापरस्ती का फसाद, यहीं से होगा खत्म

Thu, 05 Dec 2024 11:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 11:54 AM IST
सार

दरगाह वाद प्रकरण के बीच बरेली के मौलाना तौकीर रजा खान अजमेर पहुंचे। उन्होंने  ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर हाजिरी दी। मौलाना ने कहा कि फिरकापरस्त ताकतों ने ख्वाजा की दरगाह को भी नहीं बख्शा। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza gave big statement on the Ajmer Dargah issue
अजमेर में मौलाना तौकीर रजा (बीच में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि देश में बना फिरकापरस्ती का माहौल अब ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार तक पहुंच गया है। यहीं से इसका खात्मा होगा। अजमेर पहुंचकर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने बुधवार को ख्वाजा की दरगाह पर हाजिरी दी। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक बार देश में जगह-जगह बम विस्फोट हो रहे थे। तब अजमेर शरीफ में भी ऐसा हादसा पेश आया। इसके बाद पूरे देश में बम विस्फोट होना बंद हो गया। मौलाना ने कहा कि इसी तरह आज देश में जगह-जगह शिवलिंग और मंदिरों की तलाश में खोदाई की कोशिश की जा रही है। फिरकापरस्त ताकतों ने ख्वाजा की दरगाह को भी नहीं बख्शा। हमें एतबार है कि ख्वाजा की करामात दुनिया देखेगी। हिंदुस्तान से खोदाई का सिलसिला ही बंद हो जाएगा। सांप्रदायिकता का भी खात्मा होगा। 
विज्ञापन


बरेली हादसा: गूगल मैप पर आंख बंदकर न करें भरोसा, 10 दिन के अंदर हुई दूसरी घटना; बरतें ये सावधानी
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुए कहा कि सरकार को इस दिशा में जरूरी कदम उठाने चाहिए। प्रेसवार्ता के दौरान अजमेर दरगाह से जुड़े संगठन अंजुमन खुद्दाम-ए-ख्वाजा के सचिव सैयद सरवर चिश्ती, सैयद किबरिया चिश्ती व अन्य जिम्मेदारान भी मौजूद रहे। मौलाना के साथ आईएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता डॉ. नफीस खान, नदीम खान, अफजाल बेग, चौधरी राशिद खां, अलीगढ़ के डॉ. जर्रार हुसैन मौजूद रहे।

भारत जोड़ो पार्टी के पदाधिकारियों को संभल जाने से रोका
इधर, बरेली में कार्यकर्ताओं के साथ संभल जा रहे भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद नाजिम अली को बुधवार सुबह बारादरी पुलिस ने जोगी नवादा स्थित उनके कार्यालय पर ही रोक दिया। इस पर सैय्यद नाजिम अली और कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। संभल हिंसा के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान इरशाद अली शाह, फिरोज खान, अजमेरी शाह, मौलाना शफात अली, रोहित रॉबर्ट, सुधीर कुमार वाल्मीकि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed