{"_id":"62a9cfe017aac835121336f8","slug":"maulana-tauqeer-protest-demonstration-postponed-now-held-on-june-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मौलाना तौकीर का धरना प्रदर्शन स्थगित, अब 19 जून को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मौलाना तौकीर का धरना प्रदर्शन स्थगित, अब 19 जून को होगा
Wed, 15 Jun 2022 05:56 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 15 Jun 2022 05:56 PM IST
सार
मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि देश की परिस्थितियों और देश के मान को देखते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब धरना प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के खिलाफ आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की ओर से होने वाला धरना प्रदर्शन स्थगित हो गया है। अब यह 17 जून की बजाय 19 जून को होगा। इसके लिए बाकायदा स्थानीय प्रशासन से उन्हें अनुमति भी मिल गई है। मौलाना तौकीर रजा खान ने कैंप कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कहा कि देश की परिस्थितियों और देश के मान को देखते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब धरना प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे शामिल नहीं होंगे। उनके लिए अलग से कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही यह भी साफ किया है कि जब तक टिप्पणी करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन