फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer made serious allegation youths killed by police bullets in Sambhal

UP News: 'संभल में पुलिस की गोली से मारे गए युवक', मौलाना तौकीर रजा ने लगाया बड़ा आरोप

Wed, 27 Nov 2024 04:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Nov 2024 04:26 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने बुधवार को अपने आवास पर बैठक की। जिसमें शहर के सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, वकील आदि शामिल हुए। उन्होंने संभल के हालात पर चर्चा की। हिंसा में मारे गए लोगों को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer made serious allegation youths killed by police bullets in Sambhal
मौलाना तौकीर रजा खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल हिंसा पर इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि संभल में कोई दंगा नहीं हुआ है। सभी युवक पुलिस की गोली से मारे गए हैं। मौलाना ने कहा कि हमारे बच्चे मारे जा रहे हैं और हम ही मुल्जिम करार दिए जा रहे हैं, यह कैसा कानून बना दिया गया है। खबरें आ रही हैं कि मुसलमानों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की जा रही है। 

विज्ञापन


सर्वे टीम के साथ भीड़ में कौन लोग?- मौलाना 
उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में सर्वे टीम के साथ धार्मिक नारे लगाते लोगों की भीड़ नज़र आ रही है। कौन लोग हैं ये जो इस तरह का माहौल बना रहे हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है। मौलाना ने कहा कि संभल में जुल्म हो रहा है। बाहर से किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। हम चाह कर भी मारे गए लोगों के जनाजे में शरीक नहीं हो सकते थे। आईएमसी प्रमुख ने कहा कि बहुत जल्द हम संभल जाएंगे। वहां लोगों से मुलाक़ात कर हर मुमकिन मदद की जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

आगे की रणनीति पर जल्द लेंगे फैसला 
मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि उपासना स्थल अधिनियम 1991 के रहते जिस तरह एक के बाद एक मस्जिदों में मंदिर ढूंढे जा रहे हैं, यह देश के मुसलमानों को अपमानित, प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है। बाबरी मस्जिद को छोड़कर सभी धार्मिक स्थलों के लिए यह नियम बनाया गया कि किसी भी धार्मिक स्थल से कोई छेड़छाड़ करने या मूल स्वरूप बदलने पर भी सजा का प्रावधान है। हैरत की बात है कि इस सब के बाद भी किस तरह अदालतों में सर्वे याचिकाएं दाखिल हो रही हैं। उससे बड़ी बात है कि सबकुछ कुछ घंटों में हो रहा है। इस सब पर हमारी वकीलों की टीम लगी है। जल्द ही मंथन कर आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed