फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin welcomed the 'gift of Modi' to Muslims on Eid

UP: ईद पर 'सौगात-ए-मोदी' का स्वागत, मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा- इससे मुसलमानों में सकारात्मक सोच पैदा होगी

Wed, 26 Mar 2025 07:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 07:01 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि ईद पर मुसलमानों को पीएम मोदा का तोहफा उन लोगों के लिए जवाब है, जो नफरत फैलाने का काम करते हैं। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin welcomed the 'gift of Modi' to Muslims on Eid
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ईद के मौके पर सौगात-ए-मोदी के नाम से मुसलमानों को दिए जाने वाले तोहफे का स्वागत ऑल इंडिया मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने किया है। साथ ही कहा कि मोदी मुसलमानों से अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा मुस्लिम देशों की यात्रा की है। उनको अरब देशों के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया है। यही वजह है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लाखों मुसलमानों को ईद का तोहफा सौगात-ए-मोदी दिया जा रहा है। इस तोहफे के पैकेट में खाने पीने की चीजें, सेवइयां और कपड़े आदि चीजें हैं।
विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि यह तोहफा उन लोगों के लिए जवाब है, जो नफरत फैलाने का काम करते हैं या हिंदू और मुसलमानों के बीच टकराव पैदा करने की राजनीति करते हैं। मोदी के इस कदम से मुसलमानों में सकारात्मक सोच पैदा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed