मदरसों में 'मन की बात': PM मोदी की इस पहल से दूर होंगी गलतफहमियां, मौलाना शहाबुद्दीन ने किया समर्थन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम मदरसों में प्रसारित करने का मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समर्थन किया है। मौलाना ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम है। इससे हुकूमत और मुसलमानों के दरम्यान पैदा हुईं बहुत सारी गलतफहमियां दूर होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरगाहों, खानकाहो और मदरसों में 'मन की बात' करने का जो कार्यक्रम बनाया है वो ऐतिहासिक कदम है। इससे हुकूमत और मुसलमानों के दरम्यान जो बहुत सारी गलतफहमियां पैदा हो गई हैं, वो दूर होंगी। संवाद का सिलसिला शुरू होगा। मौलाना ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पर हर नागरिक का हक है और प्रधानमंत्री का भी हर नागरिक पर अधिकार है कि वो अपने 'मन की बात' कहें व सुनाएं।
Rat Murder Case: चूहे की हत्या के आरोपी युवक के खिलाफ 30 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने कोर्ट में की दाखिल
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इतिहास के पन्नों को पलट कर रख दिया है। भारत में जब मुस्लिम बादशाह हुआ करते थे तो वो भी दरगाहों पर जाकर सूफियों के दरबार में हाजिरी लगाते अपने देश की उन्नति, तरक्की व खुशहाली के लिए दुआएं कराते। इसी परंपरा के तहत प्रधानमंत्री ने अपना कार्यक्रम बनाया है। इनके इस कदम से इतिहास के ढके चुके दरवाजों को दोबारा नए अंदाज में खोलने की कोशिश कर रहे हैं।
दुनिया में पहुंचेगा प्यार का पैगाम
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस पहल से बहुत सारे ऐसे लोग जिनके जहनों में दरगाहों, खानकाहो और मदरसों के संबंध में गलत तस्वीर बनी हुई है, इस गलतफहमी का खात्मा होगा। इन संस्थानों से मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम पूरी दुनिया को पहुंचेगा। मौलाना ने कहा कि वह इस संवाद कार्यक्रम का समर्थन करते हैं। उनका ख्वाहिश है कि ये डायलॉग बड़े पैमाने पर जगह जगह होना चाहिए ताकि गलतफहमियों के बादल छंटे और एक नई शुरुआत हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.