फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi slams Dhirendra Shastri over his fundamentalist army remarks

UP: धीरेंद्र शास्त्री पर बरसे मौलाना शहाबुद्दीन, कहा- कट्टरपंथी फौज बनाने की बात देश तोड़ने की साजिश

Sun, 21 Sep 2025 01:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 01:12 PM IST
सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कट्टरपंथी विचारधारा वाली फौज तैयार करने की बात करते हैं। इससे देश का भला नहीं होगा। इससे टकराव बढ़ेगा। इस तरह का कोई काम करता है तो वह देश का तोड़ने की साजिश रच रहा है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi slams Dhirendra Shastri over his fundamentalist army remarks
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा है। मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कट्टरपंथी फौज बनाने की बात करते हैं। इससे टकराव बढ़ेगा। हमारा देश कई कट्टरपंथी विचारधाराओं और आतंकवाद से जूझ रहा है। झारखंड और छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का जोर है तो मणिपुर और असम में उग्रवादी उत्पात मचाते हैं। दूसरी तरफ कुछ मुस्लिम संगठन और चंद व्यक्ति भी कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाकर देश के माहौल को खराब करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कट्टरपंथी विचारधारा वाली फौज तैयार करके देश में अफरातफरी का माहौल तैयार करना चाहते हैं। इससे देश का कोई भला होने वाला नहीं, बल्कि नुकसान ही होगा। इससे दूसरे कट्टरपंथी सोच के लोगों को हौसला मिलेगा। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री धार्मिक व्यक्ति हैं। वह धर्म की बात करें। शिक्षा की बात करें। जो शिक्षित होगा वही तरक्की करेगा। उनको कट्टरपंथी फौज बनाने की जरूरत नहीं है। अगर इस तरह का कोई काम करता है तो वह देश का तोड़ने की साजिश रच रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले: सपा के शासन में पलते थे अपराधी, भाजपा सरकार ने तोड़ी कमर, अब कानून का राज
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

'मुसलमानों में लव जिहाद का कोई वजूद नहीं'
मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री लव जिहाद की बात करते हैं। जबकि लव जिहाद का मुसलमानों में कोई वजूद नहीं है। लव जिहाद मुसलमान नौजवानों के खिलाफ साजिश के तहत पेश किया गया। अब हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। यह बेजोड़ शब्द है। 

मौलाना ने कहा कि हर व्यक्ति को चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान, अपने धर्म पर सख्ती के साथ कायम रहना चाहिए। कोई भी मजहब लोगों को आपस में लड़ना झगड़ना नहीं सिखाता है और न ही धर्म इस बात की शिक्षा देता है कि उसके अनुयायी जमीन पर फसाद फैलाएं। अच्छा इंसान वो है जो अपने धर्म के वसूलों पर अमल करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed