मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले: किसी खास पार्टी का विरोध न करें मुसलमान, सोच समझकर दें वोट
Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुसलमान किसी खास पार्टी का विरोध न करें और न ही किसी पार्टी से लगाव रखें। स्वतंत्र मन और सोच समझकर प्रत्याशी को वोट दें। प्रत्याशी से पैगंबरे इस्लाम बिल पास कराने का वादा कराएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनावी माहौल है। मौलाना ने कहा कि वोट देना हर नागरिक का अधिकार है। वोट देने से देश का लोकतंत्र मजबूत होता है। अपनी मनपसंद सरकार सुनने का ये बेहतर अवसर है। मुसलमानों को चाहिए कि किसी एक खास पार्टी से लगाव न रखें और किसी खास पार्टी का खुलकर विरोध भी ना करें। इसलिए बहुत सोच समझकर अपने मत अधिकार का इस्तेमाल करें।
'पैगंबरे इस्लाम बिल पास कराने का वादा लें'
मौलाना ने कहा कि आमतौर पर देखा जा रहा है कि मुसलमान किसी एक पार्टी के साथ इतना जज्बाती लगाव रखते हुए हद से बढ़ जाते हैं। किसी पार्टी का इतना विरोध करते हैं कि आपस में एक-दूसरे से दुश्मनी पर आमादा हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल चुनाव के दौरान हर प्रत्याशी हर व्यक्ति के घर दरवाजा खटखटाने के लिए पहुंचता है, उस प्रत्याशी से मुसलमान पूछें कि तुम्हें किन बुनियादों पर वोट दें और साथ ही 'पैगंबरे इस्लाम बिल' की भी बात करें। उससे वादा लें कि जीतने के बाद यह बिल पास कराना होगा।
'विकास के नाम पर करें प्रत्याशी का चयन'
शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि प्रत्याशियों का चयन पार्टी की बुनियादों के बजाय विकास के नाम पर करना चाहिए। कोई भी प्रत्याशी छोटा हो बड़ा या छोटी पार्टी से संबंध रखता हो या बड़ी पार्टी से जनहित के कामों और विकास के कामों में रूचि रखता है तो उसे जिताएं। हिंदू मुस्लिम और सांप्रदायिक सोच रखने वालों को सपोर्ट न करें ताकि देश में अमन और शांति का माहौल बना रहे। किसी विशेष पार्टी का ना समर्थन करें और न किसी विशेष पार्टी का विरोध करें। यही मुस्लिम समाज के हक में बेहतर होगा।