फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi Says Muslims Should Not Fall for SP Deception

UP News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- सपा के झांसे में न आएं मुसलमान; अखिलेश यादव पर दिया बड़ा बयान

Mon, 11 May 2026 01:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 11 May 2026 01:36 PM IST
सार

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा बयान दिया है। मौलाना ने कहा कि अखिलेश यादव का झुकाव सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर है। वह मुसलमानों के मुद्दों पर बात करने से बचते हैं। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi Says Muslims Should Not Fall for SP Deception
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को एक खुला पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी (सपा) के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को मुसलमानों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सपा के बजाय एक मजबूत विकल्प तलाशने का आह्वान किया है।

विज्ञापन

मौलाना रजवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुस्लिम मुद्दों पर बोलने से कतराने और 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर झुकाव रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा मुसलमानों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का डर दिखाकर वोट मांगती है, जबकि उसके नेताओं के भाजपा से अच्छे संबंध हैं। मौलाना ने मुलायम सिंह यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने की दुआ देने का जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सपा के झांसे में न आएं मुसलमान'
मौलाना ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं देने और अपने घर में रहने की पेशकश का भी उल्लेख किया। इसके अलावा, सपा और भाजपा नेताओं के एक साथ दावत में शामिल होने की वायरल तस्वीरों का हवाला दिया गया। मौलाना रजवी ने मुसलमानों से सपा के 'दोहरे चेहरे' को पहचानने और अब उसके झांसे में न आने की अपील की।
विज्ञापन

विकल्प की तलाशने की अपील 
मौलाना रज़वी ने कहा कि देश और प्रदेश का सियासी मंजर पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने मुस्लिम नेताओं की खामोशी पर भी चिंता व्यक्त की। रजवी ने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों से 2027 के चुनाव के लिए एक मजबूत विकल्प खड़ा करने की गुजारिश की। उन्होंने जोर दिया कि अब सपा को वोट देते रहने का समय खत्म हो गया है। कौम के हितों को ध्यान में रखते हुए बड़े फैसले लेने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed