फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi Say Muslims will benefit from the Waqf Amendment Bill

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले: वक्फ संशोधन बिल से मुसलमानों को होगा फायदा, इससे डरने की जरूरत नहीं

Wed, 02 Apr 2025 03:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 03:18 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इस बिल से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। उम्मीद जताई कि यह बिल बिना कोई अड़चन संसद में पास हो जाएगा। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi Say Muslims will benefit from the Waqf Amendment Bill
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। इस बिल से उनको कोई खतरा नहीं है। मौलाना ने उम्मीद जताई कि यह बिल संसद में पास हो जाएगा। इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी। विपक्षी दल इसका विरोध करेंगे, क्योंकि उनको वोटबैंक की राजनीति करनी है।   
विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और सियासी जमातों के लोग मुसलमानों को डरा रहे हैं। वक्फ संशोधन बिल को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं। मगर मैं मुसलमानों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि इस बिल से उनकी न मस्जिदें छिनेंगी और न ही दरगाहें। कुछ भी छिनने वाला नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें। 
विज्ञापन


मुसलमानों को होगा फायदा- मौलाना 
मौलाना ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से गरीब, कमजोर और लाचार मुसलमानों को फायदा होगा। उससे होने वाली आमदानी इन तमाम लोगों पर खर्च की जाएगी। उनकी शिक्षा पर काम किया जाएगा। इसकी आमदनी से स्कूल, कॉलेज, मदरसे और मस्जिदें खुलेंगी, उनका रखरखाव किया जाएगा। अनाथालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम योगी बने शिक्षक: बरेली में बच्चों को अनुशासन और मेहनत की दी सीख, चॉकलेट बांटी... सेल्फी भी ली; तस्वीरें

मौलाना ने आगे कहा कि हमारे बुजुर्गों ने अपनी जमीनों जायदाद इसलिए वक्फ (दान) की थी ताकि उससे होने वाली आमदनी गरीब-कमजोर मुसलमानों की मदद के लिए खर्च की जाएगी। मगर वक्फ बोर्डों के भ्रष्टाचार की वजह से यह सब कुछ नहीं हो सका। वक्फ संशोधन बिल से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। इससे मुसलमानों की तरक्की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed