फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi said Dimple Yadav insulted the mosque

UP: 'डिंपल यादव ने की मस्जिद की तौहीन...', सपा सांसद पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, कहा- कौम से माफी मांगें

Thu, 24 Jul 2025 01:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 01:08 PM IST
सार

दिल्ली की मस्जिद में सपा की बैठक पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फिर बड़ा बयान दिया है। इस बार उन्होंने सांसद डिंपल यादव पर निशाना साधा। उनके पहनावे पर सवाल उठाए। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi said Dimple Yadav insulted the mosque
मस्जिद में हुई बैठक पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताया कड़ा विरोध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मस्जिद में सपा नेताओं की बैठक पर जहां सियासी बवाल मचा है, वहीं सपा नेताओं पर उलमा भी हमलावर हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा सांसद डिंपल यादव पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांसद डिंपल यादव ने मस्जिद की तौहीन की है। डिंपल यादव राजनीतिक हिंदू महिला है। उनको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह इस्लाम की सबसे पवित्र जगह मस्जिद में जा रही हैं। उन्होंने अपने पहनावे व तौर तरीकों के जरिए मस्जिद की तौहीन की है। वह पूरी मुस्लिम कौम से माफी मांगें।
विज्ञापन


'मस्जिद को सियासी अखाड़ा बनाया जाना गलत'
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बुधवार को भी बयान जारी किया था। जिसमें कहा था कि नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित मस्जिद में समाजवादी पार्टी की बैठक करना गलत बात है। एक तरह से मस्जिद को सियासी अखाड़ा बनाया गया। ये मस्जिद की पवित्रता और गरिमा के खिलाफ है। मस्जिद में राजनीतिक बाते, बैठकें या भाषण मुस्लिम कौम बर्दाश्त नही कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पत्नी बनाकर किया जिस्म का सौदा: नशा देकर दोस्तों को सौंपा, होटलों में भी...; आपबीती बताकर रो पड़ी पीड़िता

मौलाना शहाबुद्दीन ने अपने बयान में कहा कि मस्जिदें खुदा की इबादत करने की जगह है और मस्जिद का इस्लाम में महत्वपूर्ण स्थान है। मुसलमानों पर फर्ज की गई नमाज पांच वक्त मस्जिद में ही पढ़ने के लिए जाता है, जब बंदा (व्यक्ति) मस्जिद पहुंचता है तो दुनियादारी से दूर होकर खुदा की इबादत में व्यस्त हो जाता है।

मौलाना ने कहा कि इस मस्जिद के इमाम रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी हैं। उन्होंने सपा की बैठक करके बड़ा पाप किया है, शरीयत की नजर में ये मुजरिम है। उन्होंने मस्जिद कमेटी के लोगों से मांग की है कि मोहिबुल्लाह नदवी को मस्जिद कि इमामत से हटाया जाए। साथ ही नदवी इस जुर्म पर मुस्लिम कौम से माफी मांगें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed