फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi opposed the action taken against madrassas in Uttarakhand and Madhya Pradesh

UP: उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में मदरसों पर कार्रवाई का विरोध, मौलाना शहाबुद्दीन बोले- यह संविधान के विरुद्ध

Mon, 14 Apr 2025 03:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 03:22 PM IST
सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि संविधान ने अल्पसंख्यकों को अपनी संस्थाएं खोलने, उनका संचालन करने व शिक्षा देने के लिए इजाजत दी है। ऐसी सूरत में मध्यप्रदेश के मदरसे पर बुलडोजर चलाना, उत्तराखंड सरकार का मदरसों को बंद करना संविधान के विरुद्ध कदम है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi opposed the action taken against madrassas in Uttarakhand and Madhya Pradesh
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में मदरसों पर हो रही कार्रवाई का विरोध किया है। दोनों राज्यों में मदरसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर मौलाना ने कहा कि यह वही मदरसे हैं, जिन्होंने 1857 से लेकर 1947 तक आजादी की जंग में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें देश को आजाद कराने वाले मदरसों पर कार्रवाई कर रही हैं। यह संविधान के विरुद्ध है। 

विज्ञापन


मौलाना ने उत्तराखंड सरकार से अपील करते हुए कहा कि हल्द्वानी में सील किए गए 13 मदरसों को तत्काल खोला जाए। कागजात में कमी और बेहतर शिक्षा ना होने पर उन्हें दुरुस्त कराने का काम किया जाए। 13 मदरसों को बंद करना इंसाफ का गला घोंटने के बराबर है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल करते हुए कहा कि जिन मदरसों को बगैर पंजीकरण के संचालन का आरोपी बनाया है, वह 1860 के तहत पंजीकरण है और मान्यता देने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। जिला प्रशासन मदरसों की मान्यता में लापरवाही से काम करता है। भ्रष्टाचार और मोटी रकम मांगने की वजह से मदरसों के संचालक मजबूत पैरवी नहीं कर पाते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Trains Cancelled: मई के पहले सप्ताह तक सफर होगा मुश्किल, 28 ट्रेनें निरस्त, 14 का मार्ग परिवर्तित; जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौलाना ने किया पीएम मोदी के नारे का जिक्र 
मौलाना बरेलवी ने कहा कि संविधान ने अल्पसंख्यकों को अपनी संस्थाएं खोलने, संचालन करने व शिक्षा देने के लिए इजाजत दी है। ऐसी सूरत में मध्यप्रदेश के मदरसे पर बुलडोजर चलाना और उत्तराखंड सरकार का मदरसों को बंद करना संविधान के विरुद्ध कदम है। दोनों सरकारें अगर इसी तरह अल्पसंख्यकों के संस्थाओं के खिलाफ कार्य करती रहेगी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए नारे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर भरोसा कायम करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed