{"_id":"6948123d6d4ab46ee6053ba5","slug":"maulana-shahabuddin-razvi-of-bareilly-has-received-death-threats-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
Sun, 21 Dec 2025 08:59 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Dec 2025 08:59 PM IST
सार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को अनजान नंबर से धमकी मिली है। इस पर मौलाना ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को अनजान नंबर से कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई। उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सर्विलांस सेल संबंधित नंबर की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कोतवाली के इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि वह कोतवाली के कासगरान मोहल्ले के निवासी और राष्ट्रवादी सुन्नी-सूफी बरेलवी विचारधारा के प्रचारक हैं। पिछले दिनों मौलाना महमूद मदनी ने जिहाद पर बयान दिया था। तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद मुर्शिदाबाद में बनाने का एलान किया था। उन्होंने दोनों बयानों को मुस्लिम नौजवानों को भड़काने वाला बताते हुए निंदा की थी।
विज्ञापन
पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
मौलाना का आरोप है कि उनका बयान कुछ लोगों को नागवार गुजरा। वे उन्हें अलग-अलग नंबरों से कॉल करके जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सोशल मीडिया के कई ग्रुपों पर उनकी फोटो एडिट कर डाली जा रही है। उस पर भद्दे कमेंट कर समाज में भ्रांति पैदा की जा रही है। धमकी मिलने के बाद मौलाना ने अपनी और परिवार की जान का खतरा बताकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन