फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi got angry on Sadhvi Prachi statement

UP: साध्वी प्राची के बयान पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, नफरत फैलाने का लगाया आरोप; जानें क्या कहा

Thu, 07 Aug 2025 04:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 04:39 PM IST
सार

साध्वी प्राची के चांद-सितारे की राखी वाले बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि हर बात से जिहाद को जोड़ना बेहद गलत है। साध्वी प्राची जिहाद शब्द की लिस्ट बनाकर पूरे देश में घूम रही है। उनका बयान नफरत फैलाने वाला है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi got angry on Sadhvi Prachi statement
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साध्वी प्राची के चांद-सितारे की राखी वाले बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि साध्वी प्राची का बयान नफरत फैलाने वाला है। वह बार-बार जिहाद शब्द का इस्तेमाल करती हैं। ऐसा लगता है जिहाद शब्द से उनको प्यार हो गया है। उनको इस तरह की बातों से बचना चाहिए। 

विज्ञापन


मौलाना  ने कहा कि चांद-सितारों की इबादत करने के लिए इस्लाम नहीं कहता है। इस्लाम में सिर्फ खुदा की ही पूजा की जाती है बल्कि ये चांद और सूरज पूरी दुनिया को रोशनी देते हैं। इनका काम अंधेरे को उजाले में बदलने का है। इस रोशनी से दुनिया का हर व्यक्ति फायदा उठा रहा है। इसको इस्लाम धर्म में पूज्यनीय दर्जा देने वाले लोग इस्लाम के नजरिए से अवगत नहीं है।
विज्ञापन


हर बात को जिहाद से जोड़ना गलत- मौलाना 
शहाबुद्दीन रजवी ने साध्वी प्राची को नसीहत देते हुए कहा कि हर बात में जिहाद को जोड़ना बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि राखी का त्योहार बहनों का त्यौहार है। वह अपनी मर्जी से जो चाहे जैसी चाहे राखी अपने भाई को बांधे इसमें बेवजह का बवाल खड़ा करना बेहद गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP Floods: बदायूं में गंगा किनारे के 11 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, 14 हजार से अधिक लोग फंसे; तस्वीरें

मौलाना ने साध्वी प्राची के 'जिहाद' वाले बयान पर कहा कि जिहाद अरबी का शब्द है, जिसका मतलब है बुराइयों के खिलाफ लड़ना। बुराई के उठते कदम को रोक कर अच्छाई की तरफ ले जाना। मगर साध्वी प्राची जिहाद शब्द की लिस्ट बनाकर पूरे देश में फिर रही है। इस शब्द को बार-बार दोहरा कर बहुसंख्यक के बीच अल्पसंख्यकों की छवि को धूमिल करने का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed