फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi gave big statement over PM Modi Muslim Friendship Remarks

Bareilly News: प्रधानमंत्री मोदी को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दिया बड़ा बयान, मुसलमानों से की ये अपील

Wed, 29 May 2024 04:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 May 2024 04:54 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दिल से मुसलमानों को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है तो मुसलमानों को भी दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहिए। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi gave big statement over PM Modi Muslim Friendship Remarks
पीएम मोदी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री के मुसलमानों पर दिए बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि पीएम मोदी का बयान स्वागत योग्य है। इससे पहले भी उन्होंने मुसलमानों को अपने साथ जोड़ने की बात कही थी। प्रधानमंत्री ने एक साल पहले भी हैदराबाद में भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में उत्तर प्रदेश नेताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आप लोग पसमांदा मुसलमानों को जोड़िए। 

विज्ञापन


अभी चुनाव के दौरान भी एक पत्रकार को इंटरव्यू देते हुए मोदी ने कहा कि मेरे मुसलमानों से अच्छे रिश्ते रहे हैं। मेरे घर के पास मुस्लिम आबादी है। ईद के दिन मेरे घर में खाना नहीं पकता था बल्कि पड़ोस के मुस्लिम घरों से खाना आता था। मैं बगैर मुसलमानों के सामाजिक जीवन नहीं जी सकता। बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने एक बयान में कहा कि मैं नहीं चाहता कि मजबूरी में मुसलमान मोदी को पसंद करें, मैं चाहता हूं कि मन से मुझे पसंद करें।   
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली को मिलेगा नया हाईवे: मथुरा के लिए बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग, 45 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि प्रधानमंत्री दिल से मुसलमानों को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। मैं उनकी नियत पर शक नहीं कर सकता हूं। किसी को भी उनकी नियत पर शक करने की जरूरत नहीं। मगर समस्या यहां आकर खड़ी हो जाती है कि उन्हीं की पार्टी के सेकंड लाइन के लोग मुसलमानों के खिलाफ ऊलजलूल बयान देते हैं। इनकी शिकायत किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है।  

सपा पर साधा निशाना 
शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि भारत का मुसलमान व्यक्तिगत तौर पर नरेंद्र मोदी को पसंद करता है, क्योंकि पूरे 10 साल के कार्यकाल का अगर जायजा लिया जाए तो उनके कामों को हम 95 फीसदी समर्थन कर सकते हैं। मौलाना ने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम नेतृत्व को हाशिए पर कर दिया। अखिलेश यादव ने अपनी चुनावी सभाओं के मंचों पर मुस्लिम नेताओं और नुमाया मुस्लिम चेहरों के फोटो से भी परहेज रखा है। मुसलमान इन बातों पर गंभीरता के साथ विचार विमर्श कर रहा है। ऐसे सूरत-ए-हाल में प्रधानमंत्री मोदी से मुसलमानों को जुड़ना चाहिए। उन्होंने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है तो मुसलमानों को भी दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed