फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi did yoga in Bareilly

Yoga Day 2026: बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने किया योगाभ्यास, कहा- योग का धर्म से संबंध नहीं

Sun, 21 Jun 2026 01:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 21 Jun 2026 01:52 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि योग सेहत को अच्छा और बेहतर करने के लिए एक बेहतरीन माध्यम है और यह परंपरा सदियों पुरानी है। मौलाना ने योग दिवस पर योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi did yoga in Bareilly
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अपने सहयोगियों के साथ किया योग। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने योगाभ्यास किया। मौलाना ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग का किसी भी धर्म से कोई संबंध नहीं है और यह सेहत के लिए एक बेहतरीन माध्यम है। मौलाना रजवी ने ग्रैंड मुफ्ती हाउस में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। 

विज्ञापन


उन्होंने जोर देकर कहा कि योग की परंपरा सदियों पुरानी है। सूफी अपनी दरगाहों पर मुरीद करने से पहले रूहानी तरीकों से योग कराते थे। इसमें हाथ-पैर की वर्जिश के साथ दिल और दिमाग की सफाई भी शामिल थी। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा योग को धर्म से जोड़ने की आलोचना की। मौलाना रजवी ने ऐसे लोगों को अज्ञानी और नासमझ बताया। उन्होंने सूफी योग के इतिहास को किताबों से समझने की सलाह दी।

विज्ञापन

योग की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति
मौलाना रजवी ने स्पष्ट किया कि योग का किसी विशेष धर्म से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग योग को किसी खास धर्म से जोड़ते हैं, वे अज्ञानी हैं। उन्हें सूफी योग के सिलसिले और उसकी रूहानियत को किताबों से समझना चाहिए। इतिहास पर गहराई से नजर डालने पर यह बात स्पष्ट हो जाएगी। इस अवसर पर अब्दुल अजीज और साहिल रजा अंसारी भी मौजूद रहे।

Maulana Shahabuddin Razvi did yoga in Bareilly
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंत्री और अफसरों ने किया योग। - फोटो : अमर उजाला

स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ मुख्य आयोजन 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रशासन और आयुष विभाग ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। सुबह पांच बजे से ही बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचने लगे। देखते ही देखते पूरा मैदान योग साधकों से भर गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। 

विज्ञापन

Maulana Shahabuddin Razvi did yoga in Bareilly
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ योग कार्यक्रम का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 
सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, विधायक मीरगंज डॉ. डीसी वर्मा, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed