फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi condemned the Delhi blast

Delhi Blast: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- दिल्ली की घटना अफसोसनाक, आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाएं धर्मगुरु

Tue, 11 Nov 2025 04:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Nov 2025 04:41 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि दिल्ली की घटना बेहद अफसोसनाक है। इसकी गहना से जांच होनी चाहिए। उन्होंने धर्मगुरुओं से अपील की है कि सभी एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाएं। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi condemned the Delhi blast
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली धमाके में निर्दोष लोगों की मौत पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने दुख जताया है। जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि ये बेहद दुखद घटना है। इसकी गहनता के साथ जांच की जानी चाहिए। इस बात का भी पता लगाया जाना चाहिए कि कौन सी ऐसी ताकतें हैं, जो भारत के अंदर या भारत के बाहर से इस तरह की हरकत कर रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों या संगठनों तक पहुंचाना बहुत जरूरी है। मौलाना ने धमाके में मारे गए निर्दोष लोगों के परिवारों के प्रति हमदर्दी जताई।  

विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सभी धर्म के धर्मगुरुओं को मिलजुलकर आतंकवादी और कट्टरपंथी विचारधारा के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाना चाहिए। कहा कि वह मुस्लिम धर्मगुरु होने के नाते सभी लोगों के साथ चलने और सहयोग करने के लिए तैयार हैं। भारत सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है कि वो भी आतंकवाद के खिलाफ हमारा सहयोग करें। मौलाना ने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायल व्यक्तियों को ढाई-ढाई लाख रुपये सहायता राशि दी जाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मामला... बरेली सेंट्रल जेल से बंदी जंगबहादुर रिहा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धर्मगुरुओं की अपील, शहर में बनाए रखें अमन
दिल्ली में हुए धमाके के बाद जनपदवासियों ने सोमवार रात देश के अमन के लिए प्रार्थना की। धर्मगुरुओं ने घटना की निंदा करते हुए आमजन से सावधानी बरतने और शहर में अमन कायम रखने की अपील की है। कहा है कि यदि कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन तक पहुंचाएं। 

तुलसी मठ के महंत नीरज नयन दास ने कहा कि दिल्ली की घटना निंदनीय है। सभी लोग संयम बरतें। अफवाहों पर ध्यान न दें। संशय की स्थिति में पुलिस को सूचना दें। शहर का वातावरण सौहार्दपूर्ण रखें।  खानकाह वामिकिया के सज्जादानशीन मौलाना असलम मियां वामिकी ने कहा कि घटना बेचैन करने वाली हैं। हम अपने मुल्क की सलामती की दुआ करते हैं। अवाम से अपील है कि खुराफाती तत्वों से होशियार रहें। 

दिल्ली की घटना निंदनीय
शाहदाना वली दरगाह के प्रशासक अब्दुल वाजिद खां ने कहा कि अवाम को सब्र से काम लेने की जरूरत है। शहर और मुल्क की सलामती की दुआ करें। इंसानियत का तकाजा है कि अपने मुल्क की भलाई के लिए सोचें। गुरुद्वारा चौकी चौराहा के ज्ञानी काले सिंह ने कहा कि दिल्ली की घटना निंदनीय है। कोई किसी भी मजहब का हो, सबका परमेश्वर एक है और हम उनकी संतान हैं। इस घटना के दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च के मुख्य पादरी फादर सुनील के. मसीह ने कहा कि सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें। सभी धर्मों के गुरु प्रार्थना करते रहें, ताकि देश में शांति और सद्भाव का वातावरण बना रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed