फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi appeals to the Imams of mosques to protest against the UCC

UCC के विरोध में मौलाना: शहाबुद्दीन रजवी की इमामों से अपील- नमाज से पहले लोगों को बताएं इसकी खामियां

Fri, 07 Jul 2023 03:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 03:39 PM IST
सार

समान नागरिक संहिता (UCC) में तमाम खामियां बताते हुए बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसका विरोध किया है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि हमें कानून के दायरे में रहकर यूसीसी का विरोध करना है।

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi appeals to the Imams of mosques to protest against the UCC
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून को लेकर बयान दिया है, तब से इस पर बहस छिड़ गई है। मुस्लिम समाज के मौलाना यूसीसी में तमाम खामियां बताकर इसका विरोध कर रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बरेली की मस्जिदों के इमामों से अपील की है कि वे अपनी अपनी मस्जिदों में जुमे की नमाज से पहले लोगों को यूसीसी की खराबियां बताएं। ये भी बताएं कि हुकूमत किस तरह से शरीयत पर हमला बोल रही है। मौलाना ने कहा कि हमें कानून के दायरे में रहकर यूसीसी का विरोध करना है।

विज्ञापन


विज्ञापन

पहले भी दे चुके हैं बयान 

यूसीसी के विरोध में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी पहले भी बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि समान नागरिक संहिता लागू करने का मतलब है सीधे तौर पर शरीयत में हस्तक्षेप करना। यह मुसलमानों को मंजूर नहीं है। इससे सामाजिक ताना-बाना बिगड़ेगा। उत्तराखंड सरकार इसे लागू करने की तैयारी कर रही है। यह शरीयत में सीधे तौर पर दखल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed