फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi appeals to Imams give speech against terrorism on eid ul adha

UP News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की इमामों से अपील, कहा- बकरीद पर आतंकवाद के खिलाफ दें तकरीर

Fri, 06 Jun 2025 12:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 12:56 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने ईदगाहों और मस्जिद के इमामों के लिए खत लिखा है। उन्होंने गुजारिश की है कि आतंकवाद के खिलाफ तकरीर करें और बताएं कि आतंकवाद का इस्लाम से कोई रिश्ता नाता नहीं है।  

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi appeals to Imams give speech against terrorism on eid ul adha
मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने देशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। इसके साथ ही उन्होंने ईदगाहों व मस्जिदों के इमामों को एक पत्र लिखा है, जिसमें गुजारिश की है कि इस बार बकरीद पर आतंकवाद के खिलाफ तकरीर करें। पाकिस्तान की करतूतों के बारे में लोगों को बताएं। 

विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि सात जून को बकरीद की ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईद की नमाज पढ़ने के लिए हजारों की तादाद में मुसलमान इकठ्ठा होते हैं। नमाज से पहले या बाद में इमाम कौम के नाम तकरीर करते हैं। इस बार आतंकवाद के खिलाफ तकरीर करें और बताएं कि आतंकवाद का इस्लाम से कोई रिश्ता नाता नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति का मामला: इंस्पेक्टर नरगिस ने दी सफाई, कहा- पति के पास पैसा, फिर क्यों न उड़ाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन


'गाजा फलस्तीन के लिए दुआ करें'
उन्होंने कहा कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर की बेहतरीन कामयाबी पर भी रोशनी डालें और पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बारे में भी बताएं। मौलाना ने कहा कि गाजा फलस्तीन में इस्राइल की जुल्म ज्यादती पर और जंग को रोकने के लिए खुदा की बारगाह में दुआ करें। उम्मीद है कि हमारी गुजारिश पर अमल करते हुए देशभर की ईदगाहों और मस्जिदों से इस तरह की आवाजें उठेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed