फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin demanded to file case against Minister Vijay Shah and SP leader Ram Gopal Yadav

UP: मंत्री विजय शाह और सपा नेता रामगोपाल यादव पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा, मौलाना शहाबुद्दीन ने की मांग

Sat, 17 May 2025 06:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 May 2025 06:40 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह और सपा नेता रामगोपाल यादव के बयानों की निंदा की। मौलाना ने दोनों ही नेताओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin demanded to file case against Minister Vijay Shah and SP leader Ram Gopal Yadav
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की अगुवाई करने वाली महिला सैन्य अधिकारियों पर टिप्पणी करने वाले मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह और सपा नेता रामगोपाल यादव के बयानों की ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने निंदा की। मौलाना ने कहा कि इन दोनों ही नेताओं के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा लिखा जाए। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि मंत्री के बयान से देश की सेवा करने वाले कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह जैसी सेना की महिला अधिकारियों की तौहीन है। साथ ही भारतीय फौज की कुर्बानियों और देश की महिलाओं की इज्जत व सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी और उनके परिवार ने अपनी सारी जिंदगी देश की सेवा में लगाई।
विज्ञापन


ऐसी निडर फौजी महिला पर मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए बयान को भारत की जनता माफ नहीं कर सकती है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी की है। उनका बयान महिला विरोधी, देश विरोधी और फौज के हौसलों को तोड़ने वाला है। केंद्र सरकार इस पर तुरंत कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed