फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana misdeed a girl who used to clean the mosque in Bareilly

मौलाना ने मस्जिद में किया पाप: सफाई करने वाली युवती को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता गर्भवती; देता था यह धमकी

Tue, 16 Sep 2025 11:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 16 Sep 2025 11:13 PM IST
सार

युवती के परिजनों ने मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। रजपुरा गांव की मस्जिद में मौलाना इरशाद नमाज पढ़ाता है। 

विज्ञापन
Maulana misdeed a girl who used to clean the mosque in Bareilly
आरोपी मौलाना गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बरेली स्थित बहेड़ी गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले मौलाना ने मस्जिद की साफ सफाई करने वाली युवती को जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर उसकी अशलील फोटो वायरल करने की धमकी दी। इधर युवती जब गर्भवती हो गई तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। 

विज्ञापन

युवती के परिजनों ने मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। रजपुरा गांव की मस्जिद में मौलाना इरशाद नमाज पढ़ाता है। वहीं पास में उसको रहने का कमरा दिया गया है। वह एक वर्ष से गांव की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसके परिजनों ने उससे सख्ती के साथ पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि मौलाना जबरन उसके साथ दुष्कर्म करता था। उसने उसके अशलील फोटो अपने मोबाइल में खिंच रखे थे। वह उसे अक्सर धमकी देता था कि मस्जिद की साफ सफाई करने के बहाने वह उसके पास आएगी। न आने पर वह उसके फोटो वायरल कर देगा।

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता के पिता ही तहरीर पर आरोपी मौलाना इरशाद निवासी ऐरो थाना खजुरिया जिला रामपुर के खिलाफ दुष्कर्म, अशलील फोटो खिंचकर उन्हें वायरल करने की धमकी देने समेत कई धाराओ में मुकदमा कायम किया है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने दोपहर बाद रजपुरा तिराहे के पास से आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि आरोपी मौलाना के खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा कायम करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। आरोपी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed