फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mauaima Bank Loot

मऊआइमा बैंक लूटः रानीगंज की तरफ भागे थे बैंक लुटेरे, सीसीटीवी फुटेज पर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 21 Sep 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mauaima Bank Loot
Mauaima Bank Loot - फोटो : NAWABGANJ
सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिले अहम सुराग
विज्ञापन

दिनभर सुरागरशी में जुटी रही पुलिस व क्राइम ब्रांच
मऊआइमा। बड़ौदा पूर्वी उप्र ग्रामीण बैंक में एक दिन पहले 6.27 लाख की लूट करने वाले चारों बदमाश घटना के बाद प्रतापगढ़ के रानीगंज की ओर भागे थे। दूसरे दिन जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो यह जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस की तफ्तीश प्रतापगढ़ के बदमाशों की ओर मुड़ गई है।
एक दिन पहले मिया का पूरा में हुई इस वारदात से जिले भर में सनसनी फैल गई थी। यहां अपाचे व पल्सरसवार चार बदमाश दिनदहाड़े बड़ौदा पूर्वी उप्र ग्रामीण बैंक से नगदी लूटकर भाग निकले थे। लुटेरों की तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। जिसके बाद रात में ही पुलिस की एक टीम बदमाशों की तलाश में प्रतापगढ़ तक गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक बार फिर से पड़ताल शुरू की। रास्तों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि बदमाश तिलईबाजार के रास्ते से रानीगंज प्रतापगढ की ओर भागे। सूत्रों की मानें तो जांच करते हुए पुलिस टीम प्रतापगढ़, रानीगंज के दुर्गागंज स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पहुंची तो पता चला कि बदमाश इसी रास्ते से होकर भागे। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो लूट मेें शामिल चारों बदमाश रानीगंज की ओर भागते नजर आए। जिसके बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ के बदमाशों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो शाम को पुलिस की एक टीम रानीगंज भी पहुंची और स्थानीय बदमाशों की जानकारी जुटाई। मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि कुछ सुराग मिले हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। मऊआइमा के साथ ही प्रतापगढ़ के बदमाशों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

बैंक में तैनात हुए पुलिसकर्मी
उधर लूट की वारदात के बाद मिया का पूरा स्थित बड़ौदा पूर्वी उप्र ग्रामीण बैंक में पुलिस तैनात कर दी गई है। उधर घटना को लेकर बैंक कर्मचारी दूसरे दिन भी दहशत में रहे। हालांकि दूसरे दिन वहां सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी की हत्या में भी शामिल थे
सूत्रों का कहना है कि मऊआइमा में पहले भी आपराधिक वारदातों में प्रतापगढ़ के बदमाश शामिल रह चुके हैं। दो माह पूर्व इलाहाबाद बैंक के मैनेजर अनिल कुमार दोहरे की हत्या में भी पुलिस को प्रतापगढ़ के ही दिलबहार की तलाश है जिस पर शूटरों को हत्या के लिए सुपारी देने का आरोप है। इससेपहले ब्लाक के पास रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी सत्येंद्र उर्फ मोनू पाल के घर में डकैती व उसकी हत्या के मामले में भी पुलिस ने रानीगंज के बदमाशों को पकड़ा था।

मऊआइमा में बैंक में लूट के बाद नवाबगंज पुलिस ने बढ़ाई सर्तकता
नवाबगंज ब्यूरो।गुरूवार को कस्बा मऊआइमा के बडौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में दिनदहाडे कैशियर को गोली मारकर लाखों रूपये की लूट के बाद शुक्रवार को नवाबगंज पुलिस स्थानीय बैंको में सर्तकता बढ़ा दी।पुलिसकर्मियो की तैनाती के साथ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार दुबे,इंस्पेक्टर क्राइम बृजेश सिंह ने कौड़िहार,नवाबगंज,हथिगहां,सेरांवा,आनापुर,महेशगंज,मंसूराबाद,लालगोपालगंज आदि बैकों में जाकर जानकारी हासिल करते हुए संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने को कहां,एसआई मुनेंद्र सिंह इलाके के एक दर्जन से अधिक ग्राहक केंदों का जायजा लेते हुए तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने को कहां।वैसे इन दिनों बैकों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी न लगाये जाने से कई घटनाएं हो चुकी थी।जिसक ो लेकर नवाबगंज पुलिस संजीदगी दिखाते हुए बैंकों की सुरक्षा केसाथ ग्राहकों की दिक्कतो को देखाते हुए फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed