फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mathura's daughter-in-law Rashmi set an example... daughters are not weak

Bareilly News: मथुरा की बहू रश्मि ने पेश की नजीर... कमजोर नहीं हैं बेटियां

Fri, 21 Feb 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Mathura's daughter-in-law Rashmi set an example... daughters are not weak
बरेली। आरक्षी भर्ती की दौड़ में जहां रोज अभ्यर्थी मैदान पर ढेर हो रहे हैं, वहीं मथुरा की बहू रश्मि ने नजीर पेश की है। उसने दो माह की गर्भावस्था के बावजूद तय समय से पहले ही दौड़ पूरी कर ली।
विज्ञापन

रश्मि मूल रूप से अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव कुंवरपुर की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी मथुरा के बलदेव क्षेत्र निवासी करमवीर चौधरी से हुई है। पति ने तैयारी के लिहाज से उन्हें मथुरा में रखा है। शादी से पहले से ही तय कर रखा था कि पढ़ाई जारी रखेंगी और नौकरी भी करेंगी। पति व ससुराल वालों ने इसमें उनकी पूरी मदद की। गर्भावस्था के बावजूद उन्हें दौड़ने की इजाजत दी। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर से भी परामर्श लिया। कई जांचों के बाद डॉक्टर ने उन्हें दौड़ में शामिल होने की स्वीकृति दी। नतीजा, 14 मिनट की दौड़ उन्होंने 12 मिनट 52 सेकेंड में ही पूरी कर ली।
विज्ञापन

बीटीसी कर रही हैं रश्मि
रश्मि ने बताया कि वह मथुरा में रहकर बीटीसी कर रही हैं। अभी चौथे सेमेस्टर में हैं। उन्होंने लड़कियों को संदेश दिया कि स्वस्थ रहने का प्रयत्न करना चाहिए। जरूरी नहीं कि नौकरी ही करें। आप फिट होंगी तो एक मां के रूप में बच्चों का ज्यादा बेहतर तरीके से पालन कर सकेंगी। लड़कियों को नियमित व्यायाम करना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर के मना करने पर उन्होंने व्यायाम बंद कर दिया है, पर दौड़ लगाती रहीं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस भर्ती : दौड़ में गिरे तीन युवक, अस्पताल भेजा
बरेली। आठवीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर पुलिस विभाग की आरक्षी भर्ती परीक्षा की दौड़ में बृहस्पतिवार को तीन युवक गिर पड़े। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पैर में मोच आने की बात बताई गई है।


दौड़ 27 फरवरी तक लगातार होनी है। इसके लिए रोज 1,050 अभ्यर्थी बुलाए जाते हैं। बृहस्पतिवार को 19 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दौड़ में 944 अभ्यर्थी सफल और 81 असफल रहे। नोडल अधिकारी एसपी यातायात अकमल खान के मुताबिक तीन अभ्यर्थी विशाल सिंह, रूपेश और बाबू दिवाकर दौड़ते वक्त गिर पड़े। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहां एक्सरे में पता लगा कि हड्डी ठीक है, मांसपेशियों में खिंचाव आने से वह गिरे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed