{"_id":"5758745b4f1c1b70359c56a9","slug":"mathura-scandal-chaubari-fair-administration-vigilance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा कांड के बाद चौबारी मेले में प्रशासन सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा कांड के बाद चौबारी मेले में प्रशासन सतर्कता
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के जवाहर पार्क की घटना के बाद बरेली प्रशासन चौबारी मेला में पूरी सतर्कता बरत रहा है। इस मेले के प्रबंधकों से अपराधिक घटना में लिप्त न होने का बोंड भरवाया जा रहा है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर अपराधिक छवि वाले आधा दर्जन प्रबंधक हटा दिए गए हैं। उन्हें भविष्य के लिए काली सूची में शामिल करने के आदेश भी कर दिए हैं।
इस साल के लिए अधिकृत किए गए प्रबंधकों से डेढ़ लाख रुपये की जमानत राशि 12 जून तक स्टेट बैंक में जमा करने को कहा है। निर्धारित अवधि तक जमानत राशि जमा न करने पर प्रशासन ही पूरी तरह से मेला का आयोजन करेगा। पिछले सालों के बकाया तीन लाख रूपये की वसूली के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। यह वह राशि है जो कि रसीद के आधार पर ली गई लेकिन सरकारी कोष में जमा नहीं हो पाई थी।
एडीएम (प्रशासन) अरुण कुमार ने बताया कि चौबारी मेला 12 से 16 जून तक लगेगा। मुख्य स्नान 15 जून गंगा दशहरा पर होगा। इस दिन पर्याप्त पानी का इंतजाम कराने के लिए जिला प्रशासन ने कालागढ़ डेम के अधीक्षण अभियंता को लिखा है। जिससे कि स्नान के लिए राम गंगा में पर्याप्त पानी का इंतजाम हो सके।
विज्ञापन
नए प्रबंधकगण
लल्लू सिंह, जय वीर सिंह, छोटे सिंह, अजय कुमार सिंह, श्याम वीर सिंह, प्रदीप सिंह, कमल शाहू, वीरेंद्र सिंह, मोहित कुमार और शिशुपाल सिंह हैं। इनको भी चेतावनी दी है कि अगर एफआईआर दर्ज हुई या फिर अपराधिक घटनाओं में लिप्त पाए गए तो उनको भी हटा दिया जाएगा।