फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Master's examinations started during winter vacations

Bareilly News: शीतकालीन अवकाश के बीच शुरू हुईं परास्नातक की परीक्षाएं

Sun, 05 Jan 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Master's examinations started during winter vacations
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में शनिवार को शीतकालीन अवकाश के बीच परास्नातक की परीक्षाएं शुरू हुईं। सर्दी के बीच स्नातक के विद्यार्थी भी परीक्षाएं देने पहुंचे। इस दौरान दो नकलची भी पकड़े गए।
विज्ञापन

विवि की स्नातक स्तर की परीक्षाएं 11 दिसंबर से तीन पालियों में कराई जा रहीं हैं। चार जनवरी को परास्नातक की परीक्षाएं भी शुरू हो गईं। पहले दिन विद्यार्थी एमएससी भौतिकी, रसायन विज्ञान, जूलॉजी, बॉटनी, गणित, पर्यावरण विज्ञान व एमए, एमकॉम के विभिन्न विषयों की परीक्षाएं देने पहुंचे। पहली पाली का समय सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे व दूसरी पाली का समय दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे निर्धारित रहा।
विज्ञापन

स्नातक व परास्नातक के 35,083 विद्यार्थियों ने शनिवार को विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा दी। वहीं, 1136 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दो को नकल करते पकड़ा गया। कुलसचिव संजीव कुमार के अनुसार एक से आठ जनवरी तक शीतकालीन अवकाश चल रहा है। इस अवधि में परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed