Bareilly News: एमबी इंटर कॉलेज मैदान में रखे सरकारी पाइपों में लगी भीषण आग, इलाके में फैली दहशत
बरेली में भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। रविवार को प्रेमनगर स्थित एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में रखे प्लास्टिक के पाइपों व अन्य सामान में भीषण आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें उठीं तो मौके पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। इलाके में अफरातफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में रविवार को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में भीषण आग लग गई। आग ने बिजली और पानी के पाइपों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की तीव्रता के आगे उनके प्रयास नाकाम रहे। व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा की सूचना के बाद दमकल विभाग हरकत में आया। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने का खतरा पैदा हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
इलाके में फैली दहशत
आग लगने के बाद पूरे प्रेमनगर इलाके में दहशत का माहौल हो गया। लोग घरों की छतों और सड़कों से आग का मंजर देखते रहे। बताया जा रहा है कि कॉलेज मैदान में प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे, जिससे आग और तेजी से भड़की और काफी देर तक ऊंची-ऊंची लपटें उठती रहीं। इससे दहशत का माहौल बना रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.