Bareilly News: घनी बस्ती के बीच फर्नीचर कारखाने में लगी भीषण आग, मोहल्ले में फैली दहशत; घर से बाहर भागे लोग
बरेली के पुराना शहर के एजाज नगर गौटिया में फर्नीचर कारखाने में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना बारादरी इलाके के एजाज नगर गौंटिया की घनी बस्ती में मंगलवार सुबह फर्नीचर कारखाने में भीषण आग लग गई। कारखाने से उठती ऊंची लपटें और धुआं देखकर इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नूरी मस्जिद के पास स्थित जिस फर्नीचर कारखाने में आग लगी, वह यामीन का है। यामीन नवादा शेखान के निवासी हैं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनट में पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। मंगलवार सुबह 10 बजे स्थानीय लोगों ने कारखाने से धुआं निकलता देखा तो कारखाना मालिक को सूचना दी गई।
कारखाने में रखा फर्नीचर और इससे संबंधित लकड़ी व उपकरण ने आग पकड़ ली तो आसपास के लोग घर छोड़कर भाग निकले। कारखाना मालिक के मुताबिक इस आग में करीब 50 लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया। दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्राथमिक तौर पर मामला शॉर्ट सर्किट से आग भड़कने का माना जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.