फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Massive fire breaks out in electronic shop due to short circuit in Bareilly

Bareilly News: इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग, एक करोड़ रुपये से ज्यादा का माल जलकर राख

Sun, 10 Dec 2023 07:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Dec 2023 07:18 PM IST
सार

बहेड़ी में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में रविवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
Massive fire breaks out in electronic shop due to short circuit in Bareilly
दुकान के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग लगने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। 

विज्ञापन


बहेड़ी के मेन नैनीताल रोड पर ईदगाह के सामने स्वदेशी इंटरप्राइजेज के नाम से मोहम्मद शवाब की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। रविवार को चचेरे भाई की शादी होने की वजह से दुकान बंद थी। बताया जाता है कि दोपहर के वक़्त शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान से धुआं निकलने पर जब शटर खोलकर देखा गया तब दुकान में रखे सारे सामान को आग अपनी चपेट में ले चुकी थी। सूचना के कुछ देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों को दुकान में लगी आग बुझाने में करीब चार घंटे का वक़्त लग गया।

आग लगने की जानकारी लगने पर जिलाधिकारी सहित एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एडीएम दिनेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय, सीओ तेजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। दुकान मालिक मोहम्मद शवाब के मुताबिक आग से उसका करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये का माल जलकर राख़ हो गया।

कस्बे में नहीं हैं पर्याप्त इंतजाम 
कस्बे में फायर बिग्रेड के पास आग बुझाने के पुख्ता इंतमाम न होने से भी आग लगने पर समय रहते उसको बुझाया नहीं जा पाता है, जिस कारण दुकानदारों का नुकसान हो जाता है। आग की घटनाओ के बाद भी फायर बिग्रेड की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है जिसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed