फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mason injured after falling from train

Bareilly News: ट्रेन से गिरकर राजमिस्त्री घायल

Mon, 16 Dec 2024 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mason injured after falling from train
नवाबगंज। टनकपुर से बरेली जा रहे एक राजमिस्त्री ट्रेन से गिरकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजनों ने महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के टनकपुर के मोहल्ला इमलीपड़ाव बार्ड नंबर सात के नसीम अली राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। वह सोमवार को टनकपुर से बरेली के लिए ट्रेन से जा रहे थे। वह जैसे ही नवाबगंज की विजौरिया रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। इसी बीच वह चक्कर खाकर ट्रेन से गिर पड़े। ट्रेन से गिरे यात्री की सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने महानगर के एक निजी अस्पताल में घायल को भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed