{"_id":"67215583decc7641f40b0a9a","slug":"masked-thieves-took-away-jewelery-worth-lakhs-from-two-houses-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100359-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नकब लगाकर दो घरों से लाखों के जेवर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नकब लगाकर दो घरों से लाखों के जेवर ले गए चोर
विज्ञापन
गृह स्वामी का खाली बक्सा बिखरा सामान पड़ा
भुता। थाना क्षेत्र के एक गांव में रात में नकब लगाकर किसान के यहां से सोने-चांदी के आभूषण चोर चुरा ले गए। अन्य दो घरों में भी नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया गया, लेकिन चोरों के हाथ कुछ नहीं आया। दूसरे गांव भगवानपुर में भी एक ग्रामीण के घर से जेवर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। गृह स्वामियों ने थाने में तहरीर दी है।
ग्राम साजनपुर निवासी खुन्नू लाल ने बताया कि सोमवार रात घर के सदस्य बरामदे में सो रहे थे। तभी रात में पीछे कमरे की दीवार में नकब लगाकर घुसे चोर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, कपड़े आदि चुरा ले गए। इसी गांव के निवासी राम रतन व सुरेश के घर में भी पीछे से दीवार में नकब लगाया गया, लेकिन आहट होने पर परिजन जाग गए। इसके बाद चोर भाग गए। ग्राम भगवानपुर निवासी राहुल ने बताया कि रात में सोते वक्त चोर जेवर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉम्बिंग की, लेकिन कोई चोर हाथ नहीं लगा। संवाद
पुलिस लगातार चोरों की तलाश में जुटी है। शीघ्र चोरों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
- राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक