{"_id":"6a10c94570d053b6290967b3","slug":"married-womans-body-found-hanging-dowry-death-alleged-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-104348-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
Sat, 23 May 2026 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 23 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज। गांव वीसी राम्परा निवासी विकास यादव की पत्नी कल्पना का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला। कल्पना के पिता ने कल्पना के पति विकास, ससुर शेर सिंह, सास दल्लो देवी और ननद सुष्मा देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।
थाना क्योलड़िया के गांव वोरिया निवासी महिपाल ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कल्पना की शादी विकास से तीन साल पहले हुई थी। सामर्थ्य के अनुसार, शादी में दान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद कल्पना से दहेज की मांग करते हुए उसको प्रताड़ित किया जाता था। कई बार पंचायत करके समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुरालीजनों ने कल्पना का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न जारी रखा। शुक्रवार को कल्पना की मौत की सूचना मिली। ससुराल पहुंचे तो कल्पना का शव कमरे में छत पर लगे कुंडे पर दुप्पटे के फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। महिपाल ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति, सास, ससुर और ननद ने कल्पना की हत्या कर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी मदन गोपाल ने बताया कि कल्पना के पिता की तहरीर के आधार पर पति, ससुर, सास और ननद को नामजद किया गया है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।