फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman's body found hanging, accused of murder

Bareilly News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sun, 11 Aug 2024 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, accused of murder
हाफिजगंज। संदिग्ध अवस्था में विवाहित का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

थाना क्योलड़िया के गांव बरसिया निवासी सूरजपाल की बेटी गीता देवी का विवाह वर्ष 2021 में थाना हाफिजगंज के गांव आसपुर हसन अली निवासी कृष्ण पाल के बेटे उमेश कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद विवाहिता ने एक बेटी को जन्म दिया, तब परिवार में सब कुछ हंसी खुशी चल रहा था, लेकिन शनिवार को गीता देवी का शव मकान में छत पर बने कुंडे पर लटका मिला। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। पहले तो गांव में दोनों पक्षों में समझौते की बात चलती रही, लेकिन अंत में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि अभी थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed