फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman's body found at in-laws' house, murder alleged

Bareilly News: विवाहिता का ससुराल में मिला शव, हत्या का आरोप

Sun, 05 Oct 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found at in-laws' house, murder alleged
मायके वालों ने विवाहिता के पति समेत पांच के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के कलापुर गांव में विवाहिता लक्ष्मी का पति से कहासुनी के बाद शुक्रवार को उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। मायके वालों ने दहेज में कार न देने की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। लक्ष्मी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव कलापुर निवासी राजपाल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने अपनी बहन की शादी एक साल पहले 26 अप्रैल भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मबई निवासी पुष्पेंद्र के साथ की थी। उसके बाद से ससुराली कार के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता लक्ष्मी ने अपने भाई व पिता को ससुराल वालों द्वारा मारपीट की बात बताई। इसी क्रम में शुक्रवार को विवाहिता लक्ष्मी ने अपने पिता भगवानदास को सुबह 7:30 फोन किया कि उसके ससुराल वाले कार की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन

बेटी की सूचना पर पिता भगवानदास लक्ष्मी की ससुराल गांव मबई पहुंच गए और सभी को समझाकर वापस चले आए। इसके बाद 11 बजे मृतका के भाई राजपाल के मोबाइल पर बहनोई पुष्पेंद्र का फोन आया और बताया कि लक्ष्मी की मृत्यु हो गई है। सूचना पर राजपाल अपने पिता और परिजनों के साथ गांव मबई में लक्ष्मी की ससुराल पहुंचे तो लक्ष्मी का शव जमीन पर था। उसके ससुराल वाले घर से गायब थे। मायके वालों की सूचना वरिष्ठ उप निरीक्षक टीपी सिंह मय फोर्स के पहुंचे। इसके बाद पुलिस की सूचना सीओ हाइवे भी मौके पर पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। मृतका के भाई राजपाल की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के पति पुष्पेंद्र, ससुर गोपाल सिंह उर्फ गप्लू, सास ईश्वरवती, ननद रेखा, ननदोई दीपक निवासी मबई, थाना भोजीपुरा के खिलाफ मारपीट दहेज हत्या व दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ आशुतोष सिंह शिवम ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम कराकर शव मृतका के मायके वालों को सौंप दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed