फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman strangled to death at in-laws' house

Bareilly News: ससुराल में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Thu, 09 Oct 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Married woman strangled to death at in-laws' house
बरेली। बारादरी थाना पुलिस को मोहल्ला जोगी नवादा में महिला की आत्महत्या की सूचना मिली। शाम को पोस्टमाॅर्टम में हत्या की जानकारी से मायके वाले भी अवाक रह गए। अब हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धनंजय पांडेय बुधवार दोपहर मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि 29 वर्षीय पूजा राठौर पत्नी अंकित राठौर निवासी वार्ड नंबर 33 जोगी नवादा का शव जमीन पर पड़ा है। पूजा की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उसकी तीन वर्ष की बच्ची भी है। ससुरालियों ने बताया कि पति-पत्नी में आपसी विवाद हुआ था। नाराज होकर बुधवार सुबह पूजा ने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पति ने सूचना पूजा के पिता राधेश्याम निवासी मैलानी जिला लखीमपुर खीरी को दी। मायके पक्ष से पूजा राठौर की बहन व अन्य मौके पर आए। आरोप लगाया कि पति की प्रताड़ना से बहन ने जान दी है। शाम ढले जब पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट सामने आई तो पता लगा कि गला दबाकर पूजा की हत्या की गई है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed