फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   married woman left husband and son for her boyfriend in bareilly

Bareilly: इंस्टाग्राम पर प्यार... पति छोड़ प्रेमी संग घूमी नैनीताल, पकड़ने जाने पर विवाहिता ने उठाया यह कदम

Tue, 28 Feb 2023 11:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Feb 2023 11:59 AM IST
सार

बरेली में एक विवाहिता को इंस्टाग्राम पर युवक से प्यार हो गया। वह उसके साथ नैनीताल घूमने गई। इसकी जानकारी होने पर पति और ससुराल वालों ने उस पर पहरा बैठा दिया। 

विज्ञापन
married woman left husband and son for her boyfriend in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के बहेड़ी में इंस्टाग्राम पर मोहब्बत के बाद विवाहिता अपने पति और दो साल के पुत्र को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पति की सूचना पर पुलिस ने महिला को पकड़ लिया, लेकिन उसका प्रेमी फरार हो गया। पति ने पत्नी को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन


टनकपुर की रहने वाली युवती का विवाह 2017 में सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। दंपती का दो साल का बेटा भी है। करीब दो साल पहले विवाहिता की जान-पहचान इंस्टाग्राम पर बहेड़ी के रहने वाला दूसरे समुदाय के युवक से हुई थी। उनकी यह जान पहचान समय के साथ प्यार में बदल गई।

विज्ञापन

प्रेमी संग नैनीताल भी घूमने गई थी 

दोनों ने परिवार से छिप कर मिलना शुरू कर दिया। कुछ समय पहले दोनों नैनीताल घूमने भी गए थे। परिवार को जानकारी होने के बाद उन्होंने विवाहिता पर पहरा बैठा दिया गया। करीब एक सप्ताह पहले वह मायके गई थी। वहां से वह प्रेमी के साथ चली गई। 

पति की शिकायत के बाद सोमवार को पुलिस ने विवाहिता को बहेड़ी से पकड़ लिया। पति को सूचना देने पर उसने पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया। पुलिस ने विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों को बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रेमी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed