फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman found hanging; murder alleged, leading to an uproar

Bareilly News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप, हंगामा

Fri, 16 Oct 2026 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging; murder alleged, leading to an uproar
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के खितौसा गांव में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे 23 वर्षीय विवाहिता गीता का शव फंदे पर लटका मिला। ससुरालियों ने इसे खुदकुशी बताया है, जबकि मायका पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, गीता की शादी वर्ष 2023 में गांव खितौसा निवासी जसवंत सिंह से हुई थी। घटना के समय गीता का पति जसवंत मीरगंज में शराब भट्ठी पर ड्यूटी पर था। उसके ससुर वीर सिंह खेत पर काम करने गए थे। मृतका की सास द्रौपदी के अनुसार, गीता ने कमरे में फंदा लगाकर जान दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

मायका पक्ष के लोगों ने किया हंगामा
विवाहिता का मायका गांव कोढ़पुर में है। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष की महिलाएं गांव खितौसा पहुंच गईं। उन्होंने घर के सदस्यों व भाई की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। विवाहिता का भाई दिल्ली में मजदूरी करता है। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रभात मिश्रा व पुलिस अधिकारी रहे। अधिकारियों ने समझाकर विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed