फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 31 Jan 2024 03:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 31 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
नवाबगंज। थाना हाफिजगंज के गांव बढेपुरा इलाका धमीपुर में विवाहिता शीतल (21 वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि मोबाइल फोन पर ज्यादा देर तक बात करने से मना करने पर शीतल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ हर्ष मोदी और नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना ने गांव पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज के हरदुआ किफायतुल्ला गांव निवासी होमगार्ड शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सोनी उर्फ शीतल की शादी थाना हाफिजगंज के गांव बढेपुरा इलाका धमीपुर निवासी पवन कुमार के साथ की थी। बीते दिनों बेटी मायके आई थी। दो दिन पहले ही बेटा अमित कुमार उसे ससुराल छोड़कर आया था।
विज्ञापन

सोमवार देर रात बेटी के ससुराल से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि शीतल की तबीयत खराब है। तुरंत ही वह परिवार के अन्य सदस्यों को साथ लेकर बढेपुरा पहुंचे। वहां से शीतल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिवकुमार ने जहरीला पदार्थ खिलाकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ससुराल पक्ष और ग्रामीणों ने बताया कि मायके से आने के बाद शीतल मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। ज्यादा देर तक बात करने पर पवन ने उसे टोक दिया। इससे नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हो गए।

गांव पहुंचे सीओ और नायब तहसीलदार ने जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों से भी बातचीत की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed