फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman dies after nine months of marriage, commotion in the hospital

Bareilly News: शादी के नौ माह बाद विवाहिता की मौत, अस्पताल में हंगामा

Sat, 20 Dec 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after nine months of marriage, commotion in the hospital
बरेली। शादी के नौ माह के बाद विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाकर निजी अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज के परोथी गांव निवासी छेदालाल ने बारादरी थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी पूजा की शादी 14 अप्रैल को सुभाषनगर निवासी मनोज से की थी। मनोज और उसके परिजन पूजा को दहेज के लिए परेशान करते थे। कोई बुलेट बाइक तो कोई नकदी मांगता था। पूजा ने ये बातें उन लोगों को बताई थीं। बृहस्पतिवार रात इन लोगों ने पूजा को पीटा और तेजाब पिला दिया। दिखावे के लिए उसे मालियों की पुलिया के पास एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। रात में उसकी मौत हो गई। छेदालाल व उनके परिजन शुक्रवार दोपहर अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। वहां तनातनी की नौबत के बीच अस्पताल प्रबंधन ने सूचना दे दी तो पुलिस पहुंच गई। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सुभाषनगर थाना पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed