फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman died under suspicious condition

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 23 Nov 2023 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Nov 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के सहासा गांव में मंगलवार रात विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों ने आत्महत्या की बात कही है। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सहासा गांव निवासी गौरव की शादी तीन वर्ष पूर्व बदायूं जनपद के थाना दातागंज के गांव छछऊ निवासी विनीता (23) के साथ हुई थी। विनीता ने एक साल पहले बेटी को जन्म दिया। गौरव ने बताया कि मंगलवार रात परिवार वाले गांव में चल रही रामलीला में गए थे। देर रात घर लौटने पर वह लोग सो गए। बच्ची के रोने पर उनकी आंख खुली। देखा तो विनीता का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर मायके वाले गांव पहुंच गए। भाई मोरपाल का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता। आरोप है कि हत्या करने के बाद उसका शव फंदे से लटका दिया गया। इंस्पेक्टर क्राइम अर्जुन सिंह यादव ने बताया कि मोरपाल की तहरीर पर पति गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

-------------
विवाहिता की मौत
- ससुराल पक्ष के लोगों ने बीमारी से मौत की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
हाफिजगंज। चौखंडी गांव में बुधवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालियों ने बीमारी की वजह से मौत की बात कही है। मायके वालों की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटैइया बलदेव सिंह निवासी प्रेमपाल की बेटी गीता (32) की शादी 14 साल पहले चौखंडी निवासी राजेश के साथ हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। उसका उपचार चल रहा था। ससुरालियों ने बताया कि बुधवार को गीता घर में अकेली थी। पति मजदूरी करने गया था। दिन में गीता की मौत हो गई।

परिजन जब घर पहुंचे तो उसका शव पड़ा दिखा। परिजन किसी को जानकारी दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed