फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman died under suspicious circumstances, post mortem report confirmed strangulation

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि

Sun, 14 Jul 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances, post mortem report confirmed strangulation
बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता की बहन ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला घोंटना आया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के रामजानकी मंदिर के पास रहने वाला सोनू मंडल अपनी पत्नी प्रीति व तीन बच्चों के साथ रहता था। बृहस्पतिवार की रात उसकी पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों के मौजूदगी में सोनू प्रीति के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान मामले की जानकारी दिल्ली में रहने वाली पत्नी की बहन को लग गई। उसने दिल्ली से ही डायल 112 को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब पति से मौत का कारण पूछा, तो उसने स्वाभाविक मौत का हवाला दे दिया, लेकिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में विवाहिता की मौत कारण गला घोंटने से आया। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता के पति सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पति ने किसी तरह का कोई भी कारण नहीं बताया है। थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि हुई है। आरोपी को पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed