{"_id":"69f66be3ce946c70bd0274eb","slug":"married-woman-beaten-up-for-not-fulfilling-dowry-demands-father-in-law-accused-of-rape-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106191-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, ससुर पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, ससुर पर दुष्कर्म का आरोप
Sun, 03 May 2026 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 03 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली बहेड़ी में विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर विवाहिता के पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव दीननगर मढ़ी निवासी शिवानी (25) ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह 24 अप्रैल 2024 को हाफिजगंज के गांव कुतकापुर निवासी राहुल गिरी से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग करते हुए आए दिन मारपीट करता था और विवाहिता के पिता से रुपये लेता रहता था।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसका ससुर शराब का आदी है और उसने विवाहिता का कई बार दुष्कर्म किया है। यह बात पति को बताने पर उसने विवाहिता पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। आरोप है कि पति ने पिता से छह लाख रुपये की मांग की। पिता ससुराल पहुंचे तो गाली-गलौज की। विवाहिता का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान ससुर, सास और ननदों ने भी महिला के पिता से मारपीट की। उनकी जेब से 12 हजार रुपये छीन लिए और बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। विवाहिता का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। इसके बाद पिता-बेटी को कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह पुलिस को सूचना देकर बाहर निकले।