फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman beaten after love marriage, report on nine people including husband

Bareilly News: प्रेम विवाह के बाद विवाहिता को पीटा, पति सहित नौ लोगों पर रिपोर्ट

Mon, 29 Jul 2024 05:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten after love marriage, report on nine people including husband
मीरगंज। थाना शाही क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में एक विवाहिता को ससुरालियों ने कमरे में बंधक बनाकर पीटा। तलाक की धमकी देने का आरोप लगाकर मामले में पति सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता शरीफन निवासी बिहारीपुर थाना शाही ने बताया कि उनकी पुत्री रेहाना का गांव के ही तालिब के साथ फरवरी 2024 को प्रेम प्रसंग के चलते दोनों पक्षों की सहमति से निकाह कराया गया था। कुछ दिन ठीक-ठाक रखने के बाद उसकी पुत्री को कमरे में बंद कर तरह-तरह की यातनाएं देकर भूखा-प्यासा रखकर तीन तलाक देने की धमकी दी जा रही है। ससुराल वाले मिलने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से पुत्री को कमरे में बंद करके पति तालिब, ससुर शकूर अहमद, सास नन्ही, तारिक, ताहिर, इकरार तैया, अबरार, ननद राबिया आदि पीट रहे हैं। इस बीच जब बेटी से मिलने पहुंची तो उसके ससुरालियों ने गाली-गलौज कर अमानवीय व्यवहार किया। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed