फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   married woman adamant on living with her 18 years younger lover in Bareilly

अजब ये इश्क है: दो बच्चों को छोड़ 18 साल छोटे प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी मां, रील्स से शुरू हुई कहानी

Mon, 21 Oct 2024 04:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 04:41 PM IST
सार

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला जुलाई में अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे खोज निकाला। अब वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। उसने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। महिला के दो बच्चे हैं। उसका प्रेमी उससे 18 साल छोटा है। 

विज्ञापन
married woman adamant on living with her 18 years younger lover in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बरेली जिले में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। 40 साल की महिला 18 साल छोटे प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे खोज निकाला। रविवार को महिला को थाने लाया गया, जहां वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। अब उपजिलाधिकारी के समक्ष पुलिस महिला का बयान दर्ज कराएगी।

विज्ञापन


शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला जुलाई माह में कहीं चली गई थी। इसके बाद उसके पति ने 26 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन में 40 वर्षीय महिला को हरियाणा के पानीपत से उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। उसका 22 वर्षीय प्रेमी गोविंद बदायूं के दातागंज क्षेत्र का रहने वाला है। 
विज्ञापन


पूछताछ में गोविंद ने पुलिस को बताया कि महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। वह महिला की रील देखता था। वह रील लाइक करने लगा। मैसेज से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर ले लिए। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद महिला अपनी बेटी और बेटे को घर पर ही छोड़कर चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के साथ जाने से किया इनकार 
दोनों हरियाणा के पानीपत में रहने लगे। महिला का प्रेमी वहीं प्राइवेट नौकरी करता है। उधर, गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी। पानीपत में उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम वहां गई और दोनों को पकड़कर बरेली ले आई। थाने में महिला ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया।  

शेरगढ़ थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने महिला से पूछताछ की तो महिला पति की मौजूदगी होने के बावजूद भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। वहीं, पति भी घर चलने की महिला से मिन्नतें करता रहा। इस बीच महिला के दोनों बच्चे मां और पिता को देखकर रोते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed