{"_id":"60d0e28c8ebc3e2e0952c0ba","slug":"married-in-laws-found-hanging-on-the-noose-ran-away-with-the-dead-body-bareilly-news-bly450557538","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकी मिली विवाहिता ससुराल वाले शव लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता ससुराल वाले शव लेकर भागे
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमोरा के गांव झिंझरी में घटना, शव और ससुराल वालों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप
भमोरा(बरेली)। भमोरा के गांव झ़िझरी में 25 वर्षीय विवाहिता कमलेश उर्फ मालो ने सोमवार फंदे पर लटकी मिली। गांव वालों ने कमलेश के मायके वालों को सूचना दी लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही ससुराल वाले उसका शव लेकर भाग निकले। देर रात तक पुलिस कमलेश के शव और उसके ससुराल वालों की इधर-उधर तलाश करने में जुटी रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं लग पाया। मायके वालों ने दहेज के लिए कमलेश की हत्या करने का आरोप लगाया है।
सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे झ़िझरी गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में यशपाल की पत्नी कमलेश फंदे पर लटकी मिली है। गांव वालों के ही जरिए यह सूचना कमलेश के पिता अलीगंज के गांव मंझा निवासी रामकिशन तक पहुंची तो वह अपने परिजन के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ भमोरा विक्रम सिंह भी पहुंच गए लेकिन वहां जाकर पता लगा कि ससुराल वाले कमलेश का शव लेकर कटरी की ओर चले गए हैं। इसके बाद पुलिस और कमलेश के परिजन उसके शव और ससुराल वालों की तलाश में जुट गए लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
रामकिशन का कहना है कि ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज की खातिर प्रताड़ित करते थे और इसी वजह से उसकी हत्या करके शव गायब कर दिया है। उन्होंने कमलेश की मौत की खबर तक उन्हें नहीं दी। सूचना पर सीओ आंवला चमन सिंह चावड़ा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिन पहले हुई थी बेटी
कमलेश ने आठ दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया है। ससुराल में क्लेश के चलते कई दिन पहले ही उनकी मां वहां आ गई थीं। इस बीच घर का माहौल कुछ शांत दिखा तो रविवार को वह अपने घर चली गईं और सोमवार को यह घटना हो गई।
विज्ञापन
मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप भमोरा(बरेली)। भमोरा के गांव झ़िझरी में 25 वर्षीय विवाहिता कमलेश उर्फ मालो ने सोमवार फंदे पर लटकी मिली। गांव वालों ने कमलेश के मायके वालों को सूचना दी लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही ससुराल वाले उसका शव लेकर भाग निकले। देर रात तक पुलिस कमलेश के शव और उसके ससुराल वालों की इधर-उधर तलाश करने में जुटी रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं लग पाया। मायके वालों ने दहेज के लिए कमलेश की हत्या करने का आरोप लगाया है।